01. हाल ही में हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान टीम कौनसे स्थान पर रही थी?
(अ) 09वें
(ब) 10वें✅
(स) 11वें
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts:-
♦हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. इन गमों में राजस्थान ने 10वां स्थान हासिल किया. पिछली बार इन में राजस्थान टीम 11वें स्थान पर रही थी.
♦ बता दें कि राजस्थान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ गोल्ड मेडल समेत कुल 32 मेडल जीतकर 10वां स्थान हासिल किया.
♦हरियाणा ने 52 स्वर्ण पदक समेत कुल 137 पदक जीते, जबकि महाराष्ट्र 45 स्वर्ण समेत 125 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।
♦यह इवेंट 4 से 13 जून तक आयोजित। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 25 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई
02. हाल ही में राजस्थान के किस जिले में स्थित श्री पिंजरापोल गोशाला से 192 मीट्रिक टन गोबर कुवैत भेजा गया है?
(अ) जयपुर✅
(ब) बीकानेर
(स) अजमेर
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦️राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास स्थित पिंजरापोल गोशाला के गोबर की डिमांड देश-विदेश में बढ़ रही है।
♦️अब कुवैत के वैज्ञानिकों ने खजूर के उत्पादन में गाय के गोबर को महत्व देखते हुए पिंजरापोल गोशाला को बड़ा ऑर्डर दिया है। 192 मीट्रिक टन गोबर कुवैत भेजा गया है
कुवैत की कंपनी लैमोर ने भारत को गाय के गोबर का एक बड़ा ऑर्डर दे दिया.
♦️इस एक्सपोर्ट ऑर्डर की पहली खेप में कुवैत को 192 मीट्रिक टन गोबर भेजा गया है. पैकिंग के बाद गोबर के कंटेनर्स को आज 15 जून, 2022 को कुवैत के लिए रवाना कर दिया गया है.
♦️बता दें कि एक अनुमान के मुताबिक़ भारत में करीब 30 करोड़ मवेशी हैं. इनसे हर रोज करीब 30 लाख टन गोबर का उत्पादन होता है.
♦️भारत में गोबर का इस्तेमाल ज्यादातर उपला बनाकर बतौर ईंधन ही किया जाता है. हालांकि पिछले कुछ सालों में देश में गोबर का इस्तेमाल आर्गेनिक खाद में भी शुरू हुआ है.
03. हाल ही में राजस्थान जल जीवन मिशन के अंतर्गत हेल्थ सेंटर्स को जल कनेक्शन से जोड़ने में राज्य कौनसे पायदान पर पहुंच गया है ?
(अ) तीसरे
(ब) पहले✅
(स) दूसरे
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts
♦️ राजस्थान भले ही जल जीवन मिशन में देश में पीछे है, लेकिन हेल्थ सेंटर्स को जल कनेक्शन से जोड़ने में राज्य पहले पायदान पर पहुंच गया है.
♦️राज्य में करीब 26 लाख 30 हजार घरों को नल कनेक्शन से जोड़ा गया है, जिसमें से 9 हजार 580 हेल्थ सेंटर्स को नलों के माध्यम से पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है.
♦️ संख्या के आधार पर देखें तो हैल्थ सेंटर्स को जल कनेक्शन से जोड़ने में राजस्थान पूरे देश में पहले स्थान पर है.
♦️राज्य में 86 हजार 217 स्कूलों में से 60 हजार 772 यानी करीब 68 फीसदी स्कूलों को नल के माध्यम से पेयजल मिलने लगा है. स्कूलों को जल कनेक्शन से जोड़ने की संख्या के आधार पर प्रदेश पांचवे स्थान पर है.
04. हाल ही में राजस्थान से किसने नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का गोल्ड मेडल जीता है?
(अ) गुल खान✅
(ब) संदीप गुर्जर
(स) करीम खान
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts
♦अजमेर के रहने वाले गुल खान ने नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का गोल्ड मेडल जीतकर अजमेर के साथ-साथ राजस्थान का भी नाम बनाया है।
♦उन्होंने 10 जून 2022 को नई दिल्ली में आयोजित ओपन बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
♦बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया था
05. हाल ही में राजस्थान में आईपीएल की तर्ज पर राजस्थान प्रीमियर लीग किस माह में आयोजित करवाए जा सकते हैं?
(अ) सितंबर 2022✅
(ब) दिसंबर 2022
(स) जुलाई 2022
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦ राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर राजस्थान में आईपीएल की तर्ज पर राजस्थान प्रीमियर लीग करवाने की अनुमति मांगी है।
♦आरसीए ने बीसीसीआई से सितंबर महीने में आयोजन की अनुमति मांगी है।
♦ सूत्रों के अनुसार आरसीए ने राजस्थान प्रीमियम लीग के आयोजन का पूरा ब्यौरा तैयार कर लिया है। आरपीएल को ठीक आईपीएल की तरह करवाने की तैयारी है।
♦जानकारी के अनुसार आरपीएल में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें लीग मैच करवाए जाएंगे। दो पूल बनाकर पूरे टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। वहीं आरपीएल के के सभी मैच जयपुर और जोधपुर के अंदर खेले जाएंगे।
06. हाल ही में राजस्थान का पहला स्नेक पार्क कोटा में कितने करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है?
(अ) 10 करोड़ रुपए✅
(ब) 50 करोड़ रुपए
(स) 20 करोड़ रुपए
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts:-
♦ कोटा में घड़ियाल अभ्यारण्य, मुकंदरा टाइगर रिजर्व, बायोलॉजिकल पार्क के बाद अब स्नेक पार्क भी तैयार हो रहा है।
💠करीब 10 करोड़ की लागत से बन रहा है ये स्नेक पार्क राजस्थान का पहला ऐसा पार्क होगा जहां पर 50 से अधिक प्रजातियों के सांप देखने को मिलेंगे।
💠स्नेक पार्क में मेडिकल स्टूडेंट्स से लेकर डॉक्टर्स और वन्यजीव कर्मचारी-अधिकारी ट्रेनिंग और रिसर्च भी कर सकेंगे
07. हाल ही में राजधानी जयपुर में मोबाइल इंवेस्टीगेशन यूनिट का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया है?
(अ) अशोक गहलोत✅
(ब) कलराज मिश्र
(स) शांति धारीवाल
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts:-
♦️राजस्थान की राजधानी जयपुर में 04 अप्रैल को सीएम अशोक गहलोत ने मोबाइल इंवेस्टीगेशन यूनिट का शुभारंभ किया गया है।
♦️ जयपुर पुलिस मुख्यालय पर सीएम अशोक गहलोत हरी झंड़ी दिखा कर मोबइल इंवेस्टीगेशन यूनिट की वैन को रवाना किया है।
♦️राजस्थान सरकार ने 10 करोड़ रुपए की लागत से ऐसी 71 स्पेशल वैन बनवाई हैं। मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट वैन में क्राइम सीन पर काम आने वाले तमाम उपकरण और अन्य संसाधन मौजूद रहेंगे।
08. हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारत ने किस रॉकेट का सफल परीक्षण किया गया?
(अ) पिनाका रॉकेट✅
(ब) अग्नि रॉकेट
(स) पृथ्वी रॉकेट
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts:-
♦️ जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारत ने पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण अप्रैल 2022 में किया गया। 60 किलोमीटर रेंज तक 24 रॉकेटो का परीक्षण किया गया।
🛑इस रॉकेट प्रणाली को DRDO की दो लैब "आयुध उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान " ने संयुक्त रूप से डिजाइन किया है।
🛑पिनाका एमके-आई एक अपग्रेटेड रॉकेट प्रणाली है, जिसका पहले भी कई बार सफल परीक्षण किया जा चुका है।
09. हाल ही में प्रत्येक सिगरेट पर लिखित चेतावनी
पेश करने वाला पहला देश कौन सा है?
(अ) कनाडा✅
(ब) रूस
(स) अमेरिका
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts:-
♦️ कनाडा: प्रत्येक सिगरेट पर लिखित चेतावनी
पेश करने वाला पहला देश
♦️ कनाडा दुनिया का पहला ऐसा देश बनने के लिए तैयार है, जिसने हर सिगरेट पर एक मुद्रित चेतावनी पेश की है।
♦️तंबाकू उत्पादों की पैकेजिंग पर ग्राफिक फोटो चेतावनियों को शामिल करके देश के ट्रेंडसेटर बनने के दो दशक बाद यह कदम उठाया गया है ।
♦️ कनाडा की राजधानी ओटावा• कनाडा के प्रधान मंत्री
जस्टिन ट्रूडो
10. हाल ही में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस कब मनाया गया है?
(अ) 13 जून
(ब) 14 जून
(स) 15 जून✅
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦️विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस हर साल 15 जून को मनाया जाता है ।
♦️यह दिवस जून 2006 में अस्तित्व में आया था।
♦️संयुक्त राष्ट्र द्वारा बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार को "एक एकल, या दोहराए गए कार्य, या उचित कार्रवाई की कमी के रूप में परिभाषित किया गया है, जो किसी भी रिश्ते के भीतर होता है जहां विश्वास की उम्मीद होती है जो एक वृद्ध व्यक्ति को नुकसान या परेशानी का कारण बनती है।"
Today Quiz For You...👉
Answer in to the comment Box👇
Q. हाल ही में हैल्थ अकाउंट्स को संस्थागत करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बन गया है?
(अ) राजस्थान
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) मध्य प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं
No comments:
Post a Comment