01. राजस्थान में 25 हजार मेगावाट अक्षय ऊर्जा विद्युत परियोजनाओं के लिए राजस्थान विद्युत वितरण निगम (RVVNL) ने किसके साथ एमओयू किया है?
(A) रिलायंस
(B) अडानी
(C) NTPC
(D) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦ नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) और राजस्थान विद्युत वितरण निगम (RVVNL) में एमओयू हुआ था, जिसके बाद एक नई कंपनी स्थापित की गई. एक ज्वाइंट वेंचर शुरू किया जाएगा,
♦ जिसके बाद 25 हजार मेगावाट अक्षय ऊर्जा विद्युत परियोजनाएं शुरू होंगी.
♦इसके लिए राजस्थान में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा.
♦इन परियोजनाओं से न सिर्फ किसानों को, बल्कि उद्योगों को भी सस्ती दरों पर बिजली मिलेगी
02. हाल ही में किस राज्य में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पेड़ लगाने पर एक्ट्रा मार्क्स देने की अनोखी पहल की शुरुआत की गई है?
(A) मध्यप्रदेश
(B) राजस्थान
(C) उत्तरप्रदेश
(D) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦ राजस्थान के सरकारी स्कूलों में एक अनोखी पहल की गई है. यहां स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पेड़ लगाने पर एक्ट्रा मार्क्स देने का वादा किया गया है.
♦इसके साथ ही उनके व्यवहार पर भी उन्हें मार्क्स मिलेंगे.ऐसे में स्टूडेंट्स को अच्छे व्यवहार के लिये चार और पौधा लगाने के लिए 10 नंबर मिलेंगे.
♦अलग-अलग क्लास के हिसाब से सभी को अलग नंबर दिये जाएंगे. प्रदेश शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि यह पहल कक्षा छटवीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चों के लिये शुरू की गई है. जिससे की उनके शैक्षणिक स्तर से लेकर आचरण में सुधार हो सके.
03. गुजरात में आयोजित चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट 2024 में राजस्थान को किस ऊर्जा के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार मिला है?
(A) सौर ऊर्जा
(B) अक्षय ऊर्जा
(C) बायोमास ऊर्जा
(D) इनमें से कोई नही
Important Facts
♦ गुजरात में आयोजित चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट 2024 में राजस्थान को दो पुरस्कार मिले।
♦राजस्थान को सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार तथा अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में द्वितीय पुरस्कार।
♦यह पुरस्कार 16 सितंबर, 2024 को गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने सीएम भजनलाल शर्मा को दिए।
04. हाल ही में सम्पूर्ण राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां-वाउचर) योजना का शुभारंभ कब किया गया ?
(A) 15 सितंबर
(B) 17 सितंबर
(C) 16 सितंबर
(D) इनमें से कोई नही
Important Facts
♦ मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां-वाउचर) योजना का लोकार्पण किया।
♦सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में दो प्रेग्नेंट महिलाओं करीना और प्रियंका को सोनोग्राफी जांच के फ्री कूपन देकर इसकी शुरुआत की।
♦ इस योजना के माध्यम से गांव ढाणी में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए घर के नजदीक निजी सोनोग्राफी केंद्र पर मुफ्त में जांच कराने की सुविधा मिल सकेगी।
♦उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस यानी कि महीने की 9, 18 व 27 तारीख को सोनोग्राफी जांच करवाने के लिए क्यूआर कोड युक्त कूपन उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर जारी किया जाएगा। उस वाउचर को देकर किसी भी सूचीबद्ध निजी सेंटर में निःशुल्क सोनोग्राफी कराई जा सकेगी।
05. प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजस्थान के सभी जिलों में आदर्श सौर ग्राम विकसित किए जा रहे हैं?
(A) 12 जिलों में
(B) सभी जिलों में
(C) 22 जिलों में
(D) इनमें से कोई नही
Important Facts
♦प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजस्थान के सभी जिलों में आदर्श सौर ग्राम विकसित किए जा रहे हैं।
♦कुसुम योजना के कम्पोनेंट-ए में 228 मेगावाट की सोलर परियोजनाएं स्थापित हो चुकी हैं और 300 मेगावाट की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
♦16 सितंबर, 2024 को गुजरात के गांधीनगर में चौथी वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश बैठक और एक्सपो (री-इन्वेस्ट 2024), में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की
06. राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में आगामी पांच वर्षों में कितने करोड़ रुपए खर्च कर 53 हजार किलोमीटर लम्बाई का सडक़ तंत्र विकसित किया जाएगा ?
(A) 30 हजार करोड़ रुपए
(B) 20 हजार करोड़ रुपए
(C) 60 हजार करोड़ रुपए
(D) इनमें से कोई नही
Important Fact
♦ राजस्थान सरकार प्रदेश में सडक़ों का मजबूत नेटवर्क विकसित करने जा रही है।
♦इसके लिए आगामी पांच वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च कर 53 हजार किलोमीटर लम्बाई का सडक़ तंत्र विकसित किया जाएगा।
♦ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अटल प्रगति पथ के निर्माण से लेकर शहरों को जोडऩे के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने सहित उपखण्ड, पंचायत समिति व तहसील मुख्यालय को जिला मुख्यालय से जोडऩे के लिए टू-लेन सडक़ बनाने जैसे कार्य किए जाएंगे।
07. भारत सरकार द्वारा राजस्थान के किस जिले में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी?
(a) जोधपुर
(b) पाली
(c) उपरोक्त दोनों
(d) इनमें से कोई नही
Important Fact
♦केंद्र सरकार ने 12 नए इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला किया है। राजस्थान में जोधपुर-पाली में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी
♦जोधपुर और पाली जिले के बीच दोनों जिलों की भूमि पर इंडस्ट्रियल स्मॉर्ट सिटी बनेगी.
♦इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात हासिल करने में मदद करेगें।
शहरों को वैश्विक मानकों के अनुसार ग्रीनफील्ड स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा। 9 राज्यों में पूरे भारत में 12 नए औद्योगिक स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला किया गया है। सरकार इसपर 28,602 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इससे मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।
08. राजस्थान सरकार द्वारा जनजाति सलाहकार परिषद की इस वर्ष की पहली बैठक कब आयोजित की गई?
(A) 29 जुलाई
(B) 31 जुलाई
(C) 30 जुलाई
(D) इनमें से कोई नही
Important Facts
♦ जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने विधानसभा में आश्वस्त किया कि राज्य सरकार द्वारा जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक हर 3 महीने में करना सुनिश्चित किया जाएगा।
♦राज्य सरकार द्वारा 30 जुलाई, 2024 को जनजाति सलाहकार परिषद की इस वर्ष की पहली बैठक आयोजित की गई।
♦राजस्थान जनजातीय सलाहकार परिषद (अध्यक्ष- मुख्यमंत्री) का गठन- 27 नवंबर 2019
♦हाल ही में राज्य सरकार ने TSP फंड को 1000 करोड़ से बढ़कर 1500 करोड़ कर दिया।
🔹 जनजाति दिवस - 9 अगस्त
09. किसे हाल ही में सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया?
(a) उदयवीर सिंह
(b) रामकुमार त्यागी
(c) अजय कुमार लाल
(d) अमृत मोहन प्रसाद
Important Facts:-
♦वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद को हाल ही में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया.
♦ मोहन प्रसाद, ओडिशा कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी है.
♦वह वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं.
10. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री कौन बनी है?
(a) सुनीता केजरीवाल
(b) बांसुरी स्वराज
(c) आतिशी मार्लेना
(d) स्मृति ईरानी
Important Facts:-
♦ आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी का नाम घोषित कर दिया है.
♦पार्टी की विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया.
♦आतिशी मार्लेना दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी और स्वतंत्रता के बाद भारत के किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री होंगी.
No comments:
Post a Comment