01. हाल ही में राजस्थान में किस योजना के तहत प्राइवेट टीचर सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ा सकेंगे?
(अ) विद्या संबल योजना✅
(ब) शिक्षक सम्मान योजना
(स) सर्व शिक्षा योजना
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts:-
♦ राजस्थान के शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है. शिक्षा विभाग ने राज्य में विद्या संबल योजना शुरू कर दी है. इस योजना के तहत प्राइवेट टीचर सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ा सकेंगे.
♦इन प्राइवेट टीचर को महात्मा गांधी स्कूल्स में गेस्ट फेकल्टी के रूप में पढ़ाने का मौका दिया जाएगा. सरकार उन्हें प्रति घंटे के हिसाब से 300 से 400 रुपये देगी. ♦प्राइवेट टीचर को मौका देने से पहले सरकार ने कई लोगों के इंटरव्यू लिए. लेकिन, उसे कोई योग्य टीचर नहीं मिले.
♦इसलिए इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया. माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इसके आदेश भी जारी कर दिए.
02. राजस्थानी भाषा में लिखित तथा केन्द्रीय साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा प्रकाशित राजस्थानी पुस्तक ‘कुवौ’ का विमोचन किसने किया?
(अ) कलराज मिश्र
(ब) अशोक गहलोत✅
(स) शांति धारीवाल
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 12 जून को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थानी भाषा में लिखित तथा केन्द्रीय साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा प्रकाशित राजस्थानी पुस्तक ‘कुवौ’ का विमोचन किया।
♦️यह पुस्तक जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के राजस्थानी विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी बोराणा द्वारा
लिखी गई है
03. हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई स्वामित्व योजना प्रदेश के कितने जिलों में लागू की जाएगी?
(अ) 33✅
(ब) 09
(स) 12
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts:-
♦️ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि से जुड़े विवादों के निस्तारण करने तथा आमजन को भूमि का मालिकाना हक देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई स्वामित्व योजना प्रदेश के चुंनिदा जिलों के बाद अब पूरे राज्य में लागू होगी
♦️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत 24 अप्रेल 2020 को स्वामित्व योजना की शुरूआत की थी।
♦️प्रारंभ तौर पर यह योजना चुनिंदा राज्यों के चुनिंदा जिलों के लिए लागू की गई थी। प्रथम चरण में यह राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और दौसा जिलों में लागू हुई।
♦️योजना के तहत भारतीय सर्वेक्षण विभाग की ओर से गांवों की आबादी क्षेत्रों का डिजिटल मानचित्र तैयार कर संबंधित ग्राम पंचायतों को सुपुर्द किया जाता है।
♦️सर्वेक्षण और मानचित्रण का काम पूरा होने पर ग्राम पंचायत संबंधित राज्य के प्रावधानानुसार संबंधित व्यक्ति को पट्टा जारी करती है।
04. राजस्थान सरकार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की कितने हजार वर्ग मीटर से अधिक की भूमि पर भूमि कर में छूट दी है?
(अ) 2 हजार वर्ग मीटर
(ब) 10 हजार वर्ग मीटर✅
(स) 05 हजार वर्ग मीटर
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts
♦️ राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2030 तक के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की 10 हजार वर्ग मीटर से अधिक की भूमि पर भूमि कर में छूट दी है।
♦️इस सम्बध में वित्त (कर) विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार यह छूट इस शर्त पर रहेगी कि छूट की राशि को कंपनी की शेयर पूंजी में राज्य सरकार द्वारा किये गये अंशदान से समायोजित किया जा सके।
05. हाल ही में वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में मिड-डे मील योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा कितने करोड़ पर के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है?
(अ) 245.66करोड़ रुपये
(ब) 476.44 करोड़ रुपये✅
(स) 190.50 करोड़ रुपये
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts
♦राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में मिड-डे मील योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को सप्ताह में दो दिन डिब्बे का गर्म दूध उपलब्ध कराने के लिए 476.44 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्त का प्रावधान किया था.
♦ उसे पिछले दिनों सीएम गहलोत ने वित्तीय मंजूरी दे दी है.
♦जानकारी के अनुसार राजकीय विद्यालयों में मिड-डे मील की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसी वित्तीय वर्ष में आगामी एक जुलाई से सप्ताह में दो दिन पाउडर मिल्क का उपयोग करते हुए मीठा गर्म दूध उपलब्ध कराया जाएगा.
♦राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन से विद्यालय स्तर पर दूध पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.
♦पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार ने स्कूली बच्चों को दूध पिलाने के लिए 'अन्नपूर्णा दूध योजना' शुरू की थी.
06. हाल ही में राजस्थान इथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी 2021" में संशोधन का निर्णय किसने लिया है?
(अ) कलराज मिश्र
(ब) अशोक गहलोत✅
(स) शांति धारीवाल
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦ राजस्थान में डिस्टलरीज, ब्रेवरीज तथा बॉटलिंग प्लांट स्थापित करने के लिए पूर्व में निर्धारित प्राथमिकताओं और राज्य की "राजस्थान इथेनॉल प्रोडक्शन,प्रमोशन पॉलिसी 2021" में संशोधन का निर्णय लिया गया है
♦हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया
♦• इस से राज्य में सतही व परिशोधित जल का उपयोग कर इथेनॉल व डिस्टलरीज, ब्रेवरीज एवं बॉटलिंग प्लांट नियमानुसार स्थापित हो सकेंगे
♦राजस्थान इथेनाॅल प्रोडक्शन प्रमोशन पाॅलिसी-2021 को दिसंबर 2021 में मंजूरी मिल गई। इससे प्रदेश में इथेनॉल उत्पादन इकाईयों को बढ़ावा मिलेगा।
07. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को औद्योगिक दर्जा दिया गया है?
(अ) राजस्थान✅
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) मध्य प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts:-
♦ राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा 2022-23 के क्रम में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को औद्योगिक दर्जा दिया है। ♦इस क्षेत्र की इकाइयों से औद्योगिक मानकों के अनुसार दर वसूल की जायेगी।
♦राज उद्योग प्रोत्साहन योजना, राज के तहत लाभान्वित इकाइयाँ। पर्यटन विकास निगम के होटल तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी राज्य संग्रहालय पात्र होंगे।
08. हाल ही में 10 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) राजस्थान✅
(स) मध्य प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts:-
♦️ . केन्द्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान 10 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
♦️राजस्थान सोलर के साथ नवीकरणीय
ऊर्जा क्षेत्र में भी देश का पहला राजय बन चुका है।
♦️राजस्थान में कुल 32.5 GW स्थापित बिजली क्षमता है।
♦️अक्षय ऊर्जा स्थापित बिजली क्षमता का 55% योगदान देती है। जबकि तापीय ऊर्जा का योगदान 43% है, और परमाणु ऊर्जा शेष 2% का योगदान करती है।
♦️राजस्थान की सौर ऊर्जा नीति 2019, जिसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2024-25 तक 30 गीगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य हासिल करना है
09. हाल ही में किसे भारत-ब्रिटेन संस्कृति मंच के एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है?
(अ) ए.आर रहमान ✅
(ब) सचिन तेंरहमान
(स) अरिजीत सिंह
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts:-
♦️ ए.आर. रहमान को भारत-ब्रिटेन संस्कृति मंच
के एंबेसडर के रूप में किया नियुक्त
♦️ए.आर. रहमान को भारत-यूके संस्कृति मंच, द सीजन
ऑफ कल्चर का एंबेसडर नियुक्त किया गया है, जो भारत
की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
♦️इसे आधिकारिक तौर पर 7 जून 2022 को भारत में ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त जान थॉमसन द्वारा लॉन्च किया गया था।
♦️द सीजन ऑफ कल्चर का उद्देश्य कला, अंग्रेजी और शिक्षा के क्षेत्रों में भारत-यूके सहयोग को मजबूत करना है।
10. हाल ही में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत दो साल के कार्यकाल के लिए
लोकपाल किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) अमित मौर्य
(ब) एन. जे. ओझा✅
(स) सुधांशु पंत
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦️एन जे ओझा (N J Ojha) को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत दो साल के लिए लोकपाल नियुक्त किया गया है।
ओझा के पास मनरेगा कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने, उन पर विचार करने, शिकायत प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर पुरस्कार देने की शक्ति है।
♦️राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 या नरेगा, जिसे बाद में 2009 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम या मनरेगा के रूप में बदल दिया गया,
♦️ इस कानून के तहत सभी बेरोजगार लोगों को 100 दिन की रोजगार एवं काम की मजदूरी दी जाती है।
Today Quiz For You...👉
Answer in to the comment Box👇
Q. हाल ही में राजसमंद जिले के पहले आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किसके द्वारा किया गया?
(अ) अशोक गहलोत
(ब) सचिन पायलट
(स) कलराज मिश्र
(द) इनमें से कोई नहीं
No comments:
Post a Comment