30 जुलाई राजस्थान करंट अफेयर्स💥
01. राजस्थान में वरिष्ठजनों के लिए नगरीय निकायों द्वारा आवंटित और बेचे गए भूखण्डों के लिए जारी लीज डीड प रस्टाम्प ड्यूटी 6 प्रतिशत से घटाकर कितनी की गई है?
(अ) 3 प्रतिशत
(ब) 5 प्रतिशत✅
(स) 4 प्रतिशत
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts
♦वरिष्ठजनों के लिए नगरीय निकायों द्वारा आवंटित और बेचे गए भूखण्डों के लिए जारी लीज डीड पर स्टाम्प ड्यूटी 6 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत हो जाएगी.
♦राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरी क्षेत्र में सरकारी निकायों द्वारा निर्मित बहुमंजिला भवनों की आवासीय इकाइयों और फ्लैट्स की लीज डीड पर भी छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
♦अब आम लोगों को आवासन मण्डलों, राजकीय उपक्रमों और नगरीय निकायों द्वारा निर्मित बहुमंजिला भवनों में 50 लाख रुपए तक की आवासीय इकाइयों और फ्लैट्स की लीज डीड पर 6 प्रतिशत की जगह 4 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी देनी होगी.
♦इसके साथ ही वरिष्ठजनों के लिए नगरीय निकायों द्वारा आवंटित और बेचे गए भूखण्डों के लिए जारी लीज डीड पर स्टाम्प ड्यूटी 6 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत हो जाएगी
02. हाल ही में जयपुर ज्वैलरी शो जयपुर के सीतापुरा स्थित जेइसीसी में कब आयोजित होगा?
(अ) 13 से 16 दिसंबर 2022
(ब) 23 से 26 दिसंबर 2022✅
(स) 25 से 27 नवम्बर 2022
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦जयपुर ज्वैलरी शो 23 से 26 दिसंबर को जयपुर के सीतापुरा स्थित जेइसीसी में होगा।
♦इस शो में देशभर से आए हुए ज्वैलर्स ने अपने नए नए डिजाइन्स शोकेस किए जायेंगे।
♦जयपुर ज्वेलरी शो जेजेएस के पोस्टर का विमोचन कर दिया गया है। अभिनेत्री महक चहल ने पोस्टर का विमोचन किया।
♦यह शो 23 से 26 दिसंबर को जयपुर के सीतापुरा स्थित जेइसीसी में होगा।
03. हाल ही में 2 अगस्त से राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश कौन होंगे?
(अ) महेंद्र गोयल
(ब) कुलदीप माथुर
(स) मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव✅
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦2 अगस्त से, केंद्र सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के अनुसार) के रूप में न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव की नियुक्ति को अधिसूचित किया है।
♦वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस एस शिंदे का कार्यकाल 1 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
♦ बता दें कि इससे पहले एम एम श्रीवास्तव को 7 मार्च को राजस्थान हाईकोर्ट का कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था।
♦राजस्थान हाईकोर्ट के नियुक्त किए गए चीफ जस्टिस एम एम श्रीवास्तव का पूरा नाम मनिन्द्र मोहन है। इनका जन्म बिलासपुर में 6 मार्च 1964 को हुआ था।
♦इस वक्त राजस्थान में वे सबसे वरिष्ठ जज हैं। इसके अलावा वे देशभर के हाईकोर्ट के जजेस में वरिष्ठता में चौथे क्रम पर हैं।
04. हाल ही में राजस्थान के किस जिले की एकमात्र हॉकी खिलाड़ी सोनिका टांडी का 22वां राष्ट्रमंडल खेल हेतु बर्मिंघम जाएगी?
(अ) चूरू✅
(ब) सीकर
(स) उदयपुर
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts
♦चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के गालाड गांव की बेटी सोनिका टांडी राज्य की एकमात्र हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार पांच साल इस खेल में देश की टीम का प्रतिनिधित्व किया है.
♦अब वह बर्मिंघम में 22वां राष्ट्रमंडल खेल खेलने गई हैं,
राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह 28 जुलाई को बर्मिंघम में होगा।
♦पिछले साल 7 जुलाई को जिले की इस बेटी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. वह अब तक 50 अंतरराष्ट्रीय कप खेलने वाली राज्य की एकमात्र हॉकी खिलाड़ी हैं और 28 जुलाई को इंग्लैंड के बर्मिंघम में
राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण है।
♦इसमें 72 देशों के 5000 से अधिक एथलीट 20 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक के लिए उतरेंगे। बर्मिंघम पहली बार इसकी मेजबानी कर रहा है।
05. हाल ही में सीसीआरटी नई दिल्ली द्वारा ओरियंटेशन फाउंडेशन कोर्स के लिए राजस्थान से कितने शिक्षकों का चयन हुआ है?
(अ) 8✅
(ब) 7
(स) 4
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts
♦भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन सांस्कृतिक शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र, सीसीआरटी नई दिल्ली द्वारा ओरियंटेशन फाउंडेशन कोर्स( शिक्षा में सांस्कृतिक तत्वों के समावेश एवं संरक्षण) के लिए राजस्थान से 8 शिक्षकों का चयन शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है।
♦उक्त प्रशिक्षण दिनांक 25 जुलाई से 6 अगस्त तक सीसीआरटी मुख्यालय नई दिल्ली में आवासीय रूप में संचालित किया जा रहा हैl
♦प्रशिक्षण में पंजाब, हरियाणा,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों के 55 शिक्षक -शिक्षिका भाग ले रहे हैं
06. मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के अन्तर्गत आवेदन और इंटर्नशिप कराने में राजस्थान का कौनसा जिला शीर्ष स्थान पर रहा है?
(अ) झालावाड़✅
(ब) उदयपुर
(स) सिरोही
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts
♦मुख्ममंत्री युवा संबल योजना के अन्तर्गत बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन और इंटर्नशिप कराने में झालावाड़ पहले नंबर पर
♦टोंक जिला पहले से पहुंचा 13वें नंबर पर तथा पाली जिला आखिरी नंबर पर
♦मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना की शुरुवात राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गयी है। योजना के माध्यम से जितने भी लोग शिक्षित है और साथ ही जिन्हे अभी तक नौकरी नहीं मिली है उन्हें सरकार हर महीने बेरोजगारी भत्ता प्रदान करेगी।
♦यदि कोई शिक्षित युवक बेरोजगार है तो उसे सरकार हर महीने 4000 हजार रुपये प्रदान करेगी (पहले पुरुषो को 3000 रुपये भत्ता दिया जाता था)
♦ और यदि कोई शिक्षित महिला, विकलांग या ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी है तो सरकार उसे 4500 रुपये की धनराशि भेजेगी (पहले महिलाओं, विकलांग, ट्रांसजेंडर को 3500 रुपये भत्ता दिया जाता था)।
07. हाल ही में राजस्थान के किस जिले में स्वदेशी एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) का सफल परीक्षण किया गया है?
(अ) जोधपुर
(ब) जैसलमेर✅
(स) बीकानेर
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts:-
♦️जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में स्वदेशी एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) का सफल परीक्षण किया गया है. DRDO के साथ दो स्वदेशी कंपनियां बना रही हैं.
♦️एडवांस टोड आर्टिलरी गन पूरी तरह से स्वदेशी है और डीआरडीओ (DRDO) के साथ मिलकर भारत की दो कंपनियां बना रही हैं. पहले छह बार गन का परीक्षण किया जा चुका है. गन माइनस 3 डिग्री से लेकर 75 डिग्री तक काम करने में सक्षम है.
♦️पोकरण में डीआरडीओ और सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में 26 अप्रैल से 2 मई तक गन का परीक्षण किया गया. गन की मारक क्षमता 48 किलोमीटर है और वजन करीब 18 टन है.
08.हाल ही में ई-गवर्नेस को बढ़ावा देने के लिए एल-रूट सर्वर व्यवस्था स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बन गया है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) राजस्थान✅
(स) मध्यप्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts
♦ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की पहल पर राज्य में एल-रूट सर्वर स्थापित किया गया है।
♦एल-रूट सर्वर व्यवस्था स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बना है राजस्थान
♦भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर में स्थापित इस सर्वर को सरकार ने इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) के साथ मिलकर स्थापित किया है।
♦राजस्थान में तेज स्पीड और बिना रूकावट के मिलेंगी इंटरनेट सेवाएं
09. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन कहाँ किया है?
(अ) चेन्नई✅
(ब) जयपुर
(स) नई दिल्ली
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन किया।
♦देश के 75 प्रतिष्ठित शहरों को पार करने वाली ओलंपियाड मशाल को पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद स्टेडियम में लाए थे।
♦44वें शतरंज ओलंपियाड 2022 का आयोजन तमिलनाडु में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जा रहा है।
10. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया गया है?
(अ) 26 जुलाई
(ब) 28 जुलाई
(स) 29 जुलाई ✅
(द) इनमें से कोई नही
Important Facts:-
♦दुनिया भर में बाघों के सामने आने वाले खतरों और
समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर
साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।
♦इस दिन को मान्यता देने का निर्णय 2010 में रूस में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में लिया गया था।
विश्व वन्यजीव कोष के अनुसार, दुनिया भर में केवल
के 3900 जंगली बाघ मौजूद हैं।
1973 में, बाघों को बचाने के लिए भारत में प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया गया था।
Today Quiz For You...👉
Answer in to the comment Box👇
Q. हाल ही में राजस्थान के किस रेलवे स्टेशन को प्रदेश के पहले ईट राइट स्टेशन का दर्जा दिया गया है?
(अ) बाड़मेर
(ब) जयपुर
(स) बीकानेर
(द) इनमें से कोई नही
No comments:
Post a Comment