Translate

Wednesday, September 18, 2024

18 September Rajasthan Current Affairs 2024|18 सितम्बर 2024 राजस्थान करंट अफेयर्स| GK Search Engine

 





01. राजस्थान में 25 हजार मेगावाट अक्षय ऊर्जा विद्युत परियोजनाओं के लिए राजस्थान विद्युत वितरण निगम (RVVNL) ने किसके साथ एमओयू किया है?

(A) रिलायंस 

(B) अडानी 

(C) NTPC

(D) इनमें से कोई नही


Important Facts:-

♦ नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) और राजस्थान विद्युत वितरण निगम (RVVNL) में एमओयू हुआ था, जिसके बाद एक नई कंपनी स्थापित की गई. एक ज्वाइंट वेंचर शुरू किया जाएगा,

♦ जिसके बाद 25 हजार मेगावाट अक्षय ऊर्जा विद्युत परियोजनाएं शुरू होंगी. 

♦इसके लिए राजस्थान में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा. 

♦इन परियोजनाओं से न सिर्फ किसानों को, बल्कि उद्योगों को भी सस्ती दरों पर बिजली मिलेगी



02.  हाल ही में किस राज्य में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पेड़ लगाने पर एक्ट्रा मार्क्स देने की अनोखी पहल की शुरुआत की गई है?

(A) मध्यप्रदेश 

(B) राजस्थान 

(C) उत्तरप्रदेश 

(D) इनमें से कोई नही


Important Facts:-

♦   राजस्थान के सरकारी स्कूलों में एक अनोखी पहल की गई है. यहां स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पेड़ लगाने पर एक्ट्रा मार्क्स देने का वादा किया गया है. 

♦इसके साथ ही उनके व्यवहार पर भी उन्हें मार्क्स मिलेंगे.ऐसे में स्टूडेंट्स को अच्छे व्यवहार के लिये चार और पौधा लगाने के लिए 10 नंबर मिलेंगे. 

♦अलग-अलग क्लास के हिसाब से सभी को अलग नंबर दिये जाएंगे. प्रदेश शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि यह पहल कक्षा छटवीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चों के लिये शुरू की गई है. जिससे की उनके शैक्षणिक स्तर से लेकर आचरण में सुधार हो सके.


03. गुजरात में आयोजित चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट 2024 में राजस्थान को किस ऊर्जा के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार मिला है?

(A) सौर ऊर्जा

(B) अक्षय ऊर्जा

(C) बायोमास ऊर्जा 

(D) इनमें से कोई नही


Important Facts

♦  गुजरात में आयोजित चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट 2024 में राजस्थान को दो पुरस्कार मिले।

♦राजस्थान को  सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार तथा अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में द्वितीय पुरस्कार।

♦यह पुरस्कार 16 सितंबर, 2024 को गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने सीएम भजनलाल शर्मा को दिए।



04.   हाल ही में सम्पूर्ण राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां-वाउचर) योजना का शुभारंभ कब किया गया ?

(A) 15 सितंबर

(B) 17 सितंबर

(C) 16 सितंबर

(D) इनमें से कोई नही


Important Facts

♦ मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां-वाउचर) योजना का लोकार्पण किया। 

♦सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में दो प्रेग्नेंट महिलाओं करीना और प्रियंका को सोनोग्राफी जांच के फ्री कूपन देकर इसकी शुरुआत की। 

♦ इस योजना के माध्यम से गांव ढाणी में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए घर के नजदीक निजी सोनोग्राफी केंद्र पर मुफ्त में जांच कराने की सुविधा मिल सकेगी। 

♦उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस यानी कि महीने की 9, 18 व 27 तारीख को  सोनोग्राफी जांच करवाने के लिए क्यूआर कोड युक्त कूपन उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर जारी किया जाएगा। उस वाउचर को देकर किसी भी सूचीबद्ध निजी सेंटर में निःशुल्क सोनोग्राफी कराई जा सकेगी।



05. प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजस्थान के सभी जिलों में आदर्श सौर ग्राम विकसित किए जा रहे हैं? 

(A) 12 जिलों में 

(B) सभी जिलों में 

(C) 22 जिलों में 

(D) इनमें से कोई नही


Important Facts

♦प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजस्थान के सभी जिलों में आदर्श सौर ग्राम विकसित किए जा रहे हैं। 

♦कुसुम योजना के कम्पोनेंट-ए में 228 मेगावाट की सोलर परियोजनाएं स्थापित हो चुकी हैं और 300 मेगावाट की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

♦16 सितंबर, 2024 को गुजरात के गांधीनगर में चौथी वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश बैठक और एक्सपो (री-इन्वेस्ट 2024), में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की



06.  राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में आगामी पांच वर्षों में कितने करोड़ रुपए खर्च कर 53 हजार किलोमीटर लम्बाई का सडक़ तंत्र विकसित किया जाएगा ?

(A) 30 हजार करोड़ रुपए

(B) 20 हजार करोड़ रुपए

(C) 60 हजार करोड़ रुपए

(D) इनमें से कोई नही


Important Fact

♦ राजस्थान सरकार प्रदेश में सडक़ों का मजबूत नेटवर्क विकसित करने जा रही है। 

♦इसके लिए आगामी पांच वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च कर 53 हजार किलोमीटर लम्बाई का सडक़ तंत्र विकसित किया जाएगा।

♦ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अटल प्रगति पथ के निर्माण से लेकर शहरों को जोडऩे के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने सहित उपखण्ड, पंचायत समिति व तहसील मुख्यालय को जिला मुख्यालय से जोडऩे के लिए टू-लेन सडक़ बनाने जैसे कार्य किए जाएंगे।




07. भारत सरकार द्वारा राजस्थान के किस जिले में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी?

(a) जोधपुर 

(b) पाली 

(c) उपरोक्त दोनों 

(d) इनमें से कोई नही

 

Important Fact

♦केंद्र सरकार ने 12 नए इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला किया है। राजस्थान में जोधपुर-पाली में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी 

♦जोधपुर और पाली जिले के बीच दोनों जिलों की भूमि पर इंडस्ट्रियल स्मॉर्ट सिटी बनेगी.

♦इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात हासिल करने में मदद करेगें।

शहरों को वैश्विक मानकों के अनुसार ग्रीनफील्ड स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा।  9 राज्यों में पूरे भारत में 12 नए औद्योगिक स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला किया गया है। सरकार इसपर 28,602 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इससे मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।



08. राजस्थान सरकार द्वारा जनजाति सलाहकार परिषद की इस वर्ष की पहली बैठक कब आयोजित की गई?

(A) 29 जुलाई

(B) 31 जुलाई

(C) 30 जुलाई

(D) इनमें से कोई नही


Important Facts

♦  जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने विधानसभा में आश्वस्त किया कि राज्य सरकार द्वारा जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक हर 3 महीने में करना सुनिश्चित किया जाएगा। 

♦राज्य सरकार द्वारा 30 जुलाई, 2024 को जनजाति सलाहकार परिषद की इस वर्ष की पहली बैठक आयोजित की गई।

♦राजस्थान जनजातीय सलाहकार परिषद (अध्यक्ष- मुख्यमंत्री) का गठन- 27 नवंबर 2019 

♦हाल ही में राज्य सरकार ने TSP फंड को 1000 करोड़ से बढ़कर 1500 करोड़ कर दिया।

🔹 जनजाति दिवस - 9 अगस्त


09. किसे हाल ही में सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया?

(a) उदयवीर सिंह

(b) रामकुमार त्यागी

(c) अजय कुमार लाल

(d) अमृत मोहन प्रसाद


Important Facts:-

♦वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद को हाल ही में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया.

♦ मोहन प्रसाद, ओडिशा कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी है. 

♦वह वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं.    



10. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री कौन बनी है?

(a) सुनीता केजरीवाल

(b) बांसुरी स्वराज  

(c) आतिशी मार्लेना

(d) स्मृति ईरानी

 

Important Facts:-

♦  आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी का नाम घोषित कर दिया है. 

♦पार्टी की विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया. 

♦आतिशी मार्लेना दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी और स्वतंत्रता के बाद भारत के किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री होंगी.

01 सितम्बर 2024 RAJASTHAN CURRENT AFFAIRS

📌.हाल ही में राजस्थान आइडियल वुमन अवॉर्ड-2024" के लिए किसका चयन हुआ हैं?:- अनुपमा सक्सेना 
📌. पेरिस पैरा ओलंपिक में राजस्थान की मोना अग्रवाल ने शूटिंग के अंतर्गत 10 मीटर एयर राइफल में कौनसा पदक जीता है:- कांस्य पदक
📌. राजस्थान में रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना सम्पूर्ण राज्य में कब से लागू होगी?:- 01 सितंबर, 2024
📌. हाल ही में राजस्थान में किस जिले के प्रसिद्ध कहानीकार मुकेश पोपली को क्षितिज सम्मान-2024 दिया जाएगा?:- बीकानेर 
📌. हाल ही में किस जिले के वन रक्षक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत को मछली पुरस्कार प्रदान किया गया है?:- करौली

Sunday, July 31, 2022

30 जुलाई



30 जुलाई राजस्थान करंट अफेयर्स💥



01. राजस्थान में वरिष्ठजनों के लिए नगरीय निकायों द्वारा आवंटित और बेचे गए भूखण्डों के लिए जारी लीज डीड प रस्टाम्प ड्यूटी 6 प्रतिशत से घटाकर कितनी की गई है? 
(अ) 3 प्रतिशत
(ब) 5 प्रतिशत✅
(स) 4 प्रतिशत
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦वरिष्ठजनों के लिए नगरीय निकायों द्वारा आवंटित और बेचे गए भूखण्डों के लिए जारी लीज डीड पर स्टाम्प ड्यूटी 6 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत हो जाएगी.
♦राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरी क्षेत्र में सरकारी निकायों द्वारा निर्मित बहुमंजिला भवनों की आवासीय इकाइयों और फ्लैट्स की लीज डीड पर भी छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. 
♦अब आम लोगों को आवासन मण्डलों, राजकीय उपक्रमों और नगरीय निकायों द्वारा निर्मित बहुमंजिला भवनों में 50 लाख रुपए तक की आवासीय इकाइयों और फ्लैट्स की लीज डीड पर 6 प्रतिशत की जगह 4 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी देनी होगी.
♦इसके साथ ही वरिष्ठजनों के लिए नगरीय निकायों द्वारा आवंटित और बेचे गए भूखण्डों के लिए जारी लीज डीड पर स्टाम्प ड्यूटी 6 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत हो जाएगी



02. हाल ही में जयपुर ज्वैलरी शो जयपुर के सीतापुरा स्थित जेइसीसी में कब आयोजित होगा? 
(अ) 13 से 16 दिसंबर 2022
(ब) 23 से 26 दिसंबर 2022✅
(स) 25 से 27 नवम्बर 2022
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦जयपुर ज्वैलरी शो 23 से 26 दिसंबर को जयपुर के सीतापुरा स्थित जेइसीसी में होगा।
♦इस शो में देशभर से आए हुए ज्वैलर्स ने अपने नए नए डिजाइन्स शोकेस किए जायेंगे।
♦जयपुर ज्वेलरी शो जेजेएस  के पोस्टर का विमोचन कर दिया गया है। अभिनेत्री महक चहल ने पोस्टर का विमोचन किया।
♦यह शो 23 से 26 दिसंबर को जयपुर के सीतापुरा स्थित जेइसीसी में होगा। 


03. हाल ही में 2 अगस्त से राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश कौन होंगे? 
(अ) महेंद्र गोयल
(ब) कुलदीप माथुर
(स) मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव✅
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦2 अगस्त से, केंद्र सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के अनुसार) के रूप में न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव की नियुक्ति को अधिसूचित किया है।
♦वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस एस शिंदे का कार्यकाल 1 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
♦ बता दें कि इससे पहले एम एम श्रीवास्तव को 7 मार्च को राजस्थान हाईकोर्ट का कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था।
♦राजस्थान हाईकोर्ट  के नियुक्त किए गए चीफ जस्टिस एम एम श्रीवास्तव का पूरा नाम मनिन्द्र मोहन है। इनका जन्म बिलासपुर में 6 मार्च 1964 को हुआ था।
♦इस वक्त राजस्थान में वे सबसे वरिष्ठ जज हैं। इसके अलावा वे देशभर के हाईकोर्ट के जजेस में वरिष्ठता में चौथे क्रम पर हैं।



04. हाल ही में राजस्थान के किस जिले की एकमात्र हॉकी खिलाड़ी सोनिका टांडी का  22वां राष्ट्रमंडल खेल हेतु बर्मिंघम जाएगी? 
(अ) चूरू✅
(ब) सीकर
(स) उदयपुर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के गालाड गांव की बेटी सोनिका टांडी राज्य की एकमात्र हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार पांच साल इस खेल में देश की टीम का प्रतिनिधित्व किया है.
♦अब वह बर्मिंघम में 22वां राष्ट्रमंडल खेल खेलने गई हैं, 
राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह 28 जुलाई को बर्मिंघम में होगा।
♦पिछले साल 7 जुलाई को जिले की इस बेटी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. वह अब तक 50 अंतरराष्ट्रीय कप खेलने वाली राज्य की एकमात्र हॉकी खिलाड़ी हैं और  28 जुलाई  को इंग्लैंड के बर्मिंघम में
राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण है। 
♦इसमें 72 देशों के 5000 से अधिक एथलीट 20 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक के लिए उतरेंगे। बर्मिंघम पहली बार इसकी मेजबानी कर रहा है।



05. हाल ही में सीसीआरटी नई दिल्ली द्वारा ओरियंटेशन फाउंडेशन कोर्स  के लिए राजस्थान से कितने शिक्षकों का चयन हुआ है? 
(अ) 8✅
(ब) 7
(स) 4
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन सांस्कृतिक शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र, सीसीआरटी नई दिल्ली द्वारा ओरियंटेशन फाउंडेशन कोर्स( शिक्षा में सांस्कृतिक तत्वों के समावेश एवं संरक्षण) के लिए राजस्थान से 8 शिक्षकों का चयन शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है।
♦उक्त प्रशिक्षण दिनांक 25 जुलाई से 6 अगस्त तक सीसीआरटी मुख्यालय नई दिल्ली में आवासीय रूप में संचालित किया जा रहा हैl 
♦प्रशिक्षण में पंजाब, हरियाणा,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों के 55 शिक्षक -शिक्षिका भाग ले रहे हैं



06. मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के अन्तर्गत आवेदन और इंटर्नशिप कराने में राजस्थान का कौनसा जिला शीर्ष स्थान पर रहा है? 
(अ) झालावाड़✅
(ब) उदयपुर
(स) सिरोही
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦मुख्ममंत्री युवा संबल योजना के अन्तर्गत बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन और इंटर्नशिप कराने में झालावाड़ पहले नंबर पर
♦टोंक जिला पहले से पहुंचा 13वें नंबर पर तथा पाली जिला आखिरी नंबर पर
♦मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना की शुरुवात राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत  द्वारा शुरू की गयी है। योजना के माध्यम से  जितने भी लोग शिक्षित है और साथ ही जिन्हे अभी तक नौकरी नहीं मिली है उन्हें सरकार हर महीने बेरोजगारी भत्ता प्रदान करेगी। 
♦यदि कोई शिक्षित युवक बेरोजगार है तो उसे सरकार हर महीने 4000 हजार रुपये प्रदान करेगी (पहले पुरुषो को 3000 रुपये भत्ता दिया जाता था)
♦ और यदि कोई शिक्षित महिला, विकलांग या ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी है तो सरकार उसे 4500 रुपये की धनराशि भेजेगी (पहले महिलाओं, विकलांग, ट्रांसजेंडर को 3500 रुपये भत्ता दिया जाता था)।



07. हाल ही में राजस्थान के किस जिले में स्वदेशी एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) का सफल परीक्षण किया गया है?
(अ) जोधपुर
(ब) जैसलमेर✅
(स) बीकानेर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में स्वदेशी एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) का सफल परीक्षण किया गया है. DRDO के साथ दो स्वदेशी कंपनियां बना रही हैं.
♦️एडवांस टोड आर्टिलरी गन पूरी तरह से स्वदेशी है और डीआरडीओ (DRDO) के साथ मिलकर भारत की दो कंपनियां बना रही हैं. पहले छह बार गन का परीक्षण किया जा चुका है. गन माइनस 3 डिग्री से लेकर 75 डिग्री तक काम करने में सक्षम है.
♦️पोकरण में डीआरडीओ और सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में 26 अप्रैल से 2 मई तक गन का परीक्षण किया गया. गन की मारक क्षमता 48 किलोमीटर है और वजन करीब 18 टन है. 




08.हाल ही में ई-गवर्नेस को बढ़ावा देने के लिए एल-रूट सर्वर व्यवस्था स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बन गया है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) राजस्थान✅
(स) मध्यप्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में  ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की पहल पर राज्य में एल-रूट सर्वर स्थापित किया गया है। 
♦एल-रूट सर्वर व्यवस्था स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बना है राजस्थान
♦भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर में स्थापित इस सर्वर को सरकार ने  इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) के साथ मिलकर स्थापित किया है। 
♦राजस्थान में तेज स्पीड और बिना रूकावट के मिलेंगी इंटरनेट सेवाएं



09. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन कहाँ किया है?
(अ) चेन्नई✅
(ब) जयपुर
(स) नई दिल्ली
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन किया।
♦देश के 75 प्रतिष्ठित शहरों को पार करने वाली ओलंपियाड मशाल को पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद स्टेडियम में लाए थे।
♦44वें शतरंज ओलंपियाड 2022 का आयोजन तमिलनाडु में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जा रहा है।



10.  हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस  कब मनाया गया है? 
(अ) 26 जुलाई 
(ब) 28 जुलाई 
(स) 29 जुलाई ✅
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦दुनिया भर में बाघों के सामने आने वाले खतरों और
समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर
साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।
♦इस दिन को मान्यता देने का निर्णय 2010 में रूस में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में लिया गया था।
विश्व वन्यजीव कोष के अनुसार, दुनिया भर में केवल
के 3900 जंगली बाघ मौजूद हैं।
1973 में, बाघों को बचाने के लिए भारत में प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया गया था।



Today Quiz For You...👉
Answer in to the comment Box👇
 Q.   हाल ही में राजस्थान के किस रेलवे स्टेशन को प्रदेश के पहले ईट राइट स्टेशन का दर्जा दिया गया है? 
(अ) बाड़मेर
(ब) जयपुर
(स) बीकानेर
(द) इनमें से कोई नही

Friday, June 17, 2022

17 जून 2022 राजस्थान करंट अफेयर्स

01. हाल ही में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट-2021 रिपोर्ट के तहत सेवा पोर्टल के लिए समाज कल्याण के क्षेत्र में राजस्थान कौनसे स्थान पर है?
(अ) पहले✅
(ब) दूसरे
(स) तीसरे
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट-2021  रिपोर्ट के तहत राज्य सेवा पोर्टलों के मूल्यांकन में राजस्थान अपने सेवा पोर्टलों के लिए सभी मानकों में 75 प्रतिशत से अधिक के अनुपालन के साथ अग्रणी राज्य है।
♦️रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप बी राज्यों में राजस्थान ने समाज कल्याण के क्षेत्र में रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
♦️शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, डॉ. समित शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (NeSDA) रिपोर्ट-2021 जारी की गई है। 
♦यह रिपोर्ट राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के मूल्यांकन को कवर करते हुए सरकारों को अपनी ई-गवर्नेंस सेवा वितरण प्रणाली को बढ़ावा देने एवं और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जारी की गई है।


02. हाल ही में राजस्थान के किस जिले में आईस्टार्ट राजस्थान' के तहत ड्रोन एक्सपो-2022 का आयोजन किया गया है?
(अ) जयपुर✅
(ब) बीकानेर
(स) उदयपुर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ जयपुर में डीओआईटी की ओर से 'आईस्टार्ट राजस्थान' के तहत ड्रोन एक्सपो-2022 का आयोजन हुआ.
♦️जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से ड्रोन के 50 से अधिक निर्माताओं और स्टार्टअप ने हिस्सा लिया. इस दौरान ड्रोन को उड़ान भराकर उनकी उपयोगिताओं को दिखाया गया. ♦️अलग-अलग कंपनियों के बनाए बेहतर ड्रोन की प्रदर्शन लगाते हुए उनके फीचर्स के बारे में डिटेल से जानकारी दी.
♦️मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2022-23 के अनुसार राज्य सरकार विभिन्न उपयोगों के लिए 1000 से अधिक ड्रोन खरीदने की योजना बना रही 


03. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा सूखे की मार से प्रभावित राजस्थान के लिए कितने करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि स्वीकृत की गई है? 
(अ) 1,043.23 करोड़ रुपए
(ब) 1,003.95 करोड़ रुपए✅
(स) 1203.12 करोड़ रुपए
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦केंद्र सरकार द्वारा  समिति ने राजस्थान को 1,003.95 करोड़ रुपए और नागालैंड को 39.28 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता देने का निर्णय लिया है
♦इन दोनों राज्यों को यह राशि राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से दी जाएगी।
♦केंद्रीय गृह मंत्री अमित की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने सूखे की मार से प्रभावित राजस्थान और नागालैंड के लिए 1,043.23 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि स्वीकृत की है
♦ यह राशि इन राज्यों को राज्य आपदा मोचन कोष से पहले ही दी जा चुकी सहायता राशि से अतिरिक्त है।


04. हाल ही में राजस्थान में पहली सीनियर नेशनल सितोलिया (पिट्टू) चैंपियनशिप का आयोजन 9 से 12 जून तक कहां किया गया है? 
(अ) नागौर
(ब) बीकानेर
(स) जयपुर✅
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦  राजस्थान में पहली सीनियर नेशनल सितोलिया (पिट्टू) चैंपियनशिप का आयोजन 9 से 12 जून तक जयपुर में किया गया है। 
♦इस चैंपियनशिप में देशभर की 40 से अधिक महिला और पुरुष टीमें हिस्सा  ली 
♦राजस्थान की महिला टीम की कप्तान निकिता पारीक को और पुरुष टीम का कप्तान गौतम सैनी को बनाया गया है। पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन मैट पर किया जाएगा।


05. हाल ही में राजस्थान में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं बालक अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 प्रकरण के तहत विशेष न्यायालय कहां स्थापित किया गया है? 
(अ) नागौर✅
(ब) बीकानेर
(स) जयपुर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦  राजस्थान सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं बालक अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 प्रकरण के तहत नागौर  में विशेष न्यायालय सृजित कर स्थापित किया गया है.
♦प्रमुख शासन सचिव विधि एवं विधिक कार्य विभाग प्रवीर भटनागर की और से इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार विशेष न्यायालय की बैठक का स्थान नागौर (मेड़ता न्यायक्षेत्र) रहेगा तथा क्षेत्राधिकार राजस्थान  उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित किया जायेगा



06.  राजस्थान में कितने आयुर्वेद औषधालयों को हैल्थ एंड वैलनैस सेंटर्स के तौर पर विकसित किया जाएगा? 
(A) 200
(B) 1000✅
(C) 500
(D) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦ राजस्थान में आयुर्वेद सुविधाओं का विस्तार आधुनिक तौर पर हो इसके लिए 1000 आयुर्वेद औषधालयों को हैल्थ एंड वैलनैस सेंटर्स के तौर पर विकसित किया जाएगा. 
♦उन्होंने कहा कि इसमें से 500 आयुर्वेद औषधालयों 56 करोड़ की राशि से हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर के तौर पर विकसित किया जा चुका है, जबकि शेष सेंटर्स के चिन्हीकरण के लिए प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा जा चुका है. 


07. हाल ही में राजस्थान के किस जिले में ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट' शुरू किया गया है? 
(अ) बाड़मेर
(ब) जैसलमेर
(स) उपरोक्त दोनों✅
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले में स्थित राष्ट्रीय मरु उद्यान क्षेत्रों में जैव . विविधता और वन परिदृश्यों के संरक्षण के लिए 'ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट' शुरू किया गया है।
♦यह प्रोजेक्ट कृषि एवं खाद्य संगठन की ग्लोबल एनवायरमेंट फेसिलिटी  के तहत् वित्त पोषित है और लगभग ₹ 31 करोड़ के इस प्रोजक्ट को मार्च 2026 तक पूरा करना है।
♦इसमें राष्ट्रीय मरु उद्यान एवं उससे लगी 52 ग्राम पंचायतों में मूल वानस्पतिक प्रजातियों का संरक्षण-संवर्धन, हानिकारक प्रजाति की वनस्पतियों को हटाने, 
♦परम्परागत वनों (ओरण) एवं पारम्परिक
चराई क्षेत्र (गोचर) का प्रभावी प्रबंधन खड़ीन एवं टांका जैसी जल संचयन संरचनाओं का पुनरुद्धार किया जाएगा


08. राजस्थान की सारी नजूल संपत्तियों के शीघ्र
निस्तारण के लिए गठित समिति का पुनर्गठन करते हुए संयोजक किसे बनाया गया है? 
(अ) शांति धारीवाल✅
(ब) परसादी धारीवाल
(स) भजन लाल जाटव
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦ राज्य की सारी नजूल संपत्तियों के शीघ्र
निस्तारण के लिए गठित समिति का पुनर्गठन किया गया है
♦शांति धारीवाल होंगे कमेटी के संयोजक, 
♦परसादी लाल मीणा, रामलाल जाट, भजन लाल जाटव,मुरारी लाल मीणा समिति के होंगे सदस्य, ♦प्रशासनिक विभाग होगा संपदा विभाग,सदस्य सचिव होंगे संपदा सचिव, सचिव
♦नजूल भूमि वह भूमि कहलाती है। जिस भूमि पर किसी का भी मालिकाना अधिकार नहीं होता है। वह जमीन बिना वारिसों के खाली पड़ी रहती है। ऐसी जमीन को सरकार अपने अधिकार में लेकर प्रयोग करती है।
 


09. हाल में जारी वार्षिक विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता
सूचकांक 2022 में राजस्थान कौन से स्थान पर ररहा है?
(अ) 77वें
(ब) 37वें✅
(स) 43वें
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️  वर्ष 2022 के लिए वार्षिक विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता
सूचकांक में भारत छह स्थान की छलांग लगाकर 37वें स्थान पर पहुंच गया है।
♦️डेनमार्क को शीर्ष स्थान दिया गया है जबकि स्विट्जरलैंड को दूसरे स्थान पर रखा गया है।
♦️सूचकांक 63 देशों की सूची है जिसे स्विस स्थित
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) द्वारा संकलित किया गया है।
♦️यह पहली बार 1989 में प्रकाशित हुआ था।



10. हाल ही में विश्व पवन दिवस कब मनाया गया है? 
(अ) 13 जून
(ब)  14 जून
(स)  15 जून✅
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦विश्व पवन दिवस एक विश्वव्यापी कार्यक्रम है जो हर साल 15 जून को दुनिया भर में आयोजित किया जाता है।
♦यह विंडयूरोप और GWEC (ग्लोबल विंड एनर्जी
काउंसिल) द्वारा आयोजित किया जाता है।
♦इस दिन का उद्देश्य पवन ऊर्जा और इसके उपयोगों के बारे में लोगों के ज्ञान को बढ़ाना है।
♦इसे वैश्विक पवन दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
यह दिवस पहली बार 2007 में मनाया गया था।





Today Quiz For You...👉
Answer in to the comment Box👇
 Q.   हाल ही में हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स  में राजस्थान  टीम कौनसे स्थान पर रही थी? 
(अ) 09वें
(ब) 10वें
(स) 11वें
(द) इनमें से कोई नहीं

16 जून 2022 राजस्थान करंट अफेयर्स


01. हाल ही में हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स  में राजस्थान  टीम कौनसे स्थान पर रही थी? 
(अ) 09वें
(ब) 10वें✅
(स) 11वें
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स  में राजस्थान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. इन गमों में राजस्थान ने  10वां  स्थान हासिल किया.  पिछली बार इन  में  राजस्थान टीम 11वें स्थान पर रही थी. 
♦ बता दें कि राजस्थान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ गोल्ड मेडल समेत कुल 32 मेडल जीतकर 10वां स्थान हासिल किया.
♦हरियाणा ने 52 स्वर्ण पदक समेत कुल 137 पदक जीते, जबकि महाराष्ट्र 45 स्वर्ण समेत 125 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। 
♦यह इवेंट 4 से 13 जून तक आयोजित। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 25 खेल प्रतियोगिताएं  आयोजित की गई

02. हाल ही में राजस्थान के किस जिले में स्थित श्री पिंजरापोल गोशाला से 192 मीट्रिक टन गोबर कुवैत भेजा गया है?
(अ) जयपुर✅
(ब) बीकानेर
(स) अजमेर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास स्थित पिंजरापोल गोशाला के गोबर की डिमांड देश-विदेश में बढ़ रही है। 
♦️अब कुवैत के वैज्ञानिकों ने खजूर के उत्पादन में गाय के गोबर को महत्व देखते हुए पिंजरापोल गोशाला को बड़ा ऑर्डर दिया है। 192 मीट्रिक टन गोबर कुवैत भेजा गया है
कुवैत की कंपनी लैमोर ने भारत को गाय के गोबर का एक बड़ा ऑर्डर दे दिया.
♦️इस एक्सपोर्ट ऑर्डर की पहली खेप में कुवैत को 192 मीट्रिक टन गोबर भेजा गया है. पैकिंग के बाद गोबर के कंटेनर्स को आज 15 जून, 2022 को कुवैत के लिए रवाना कर दिया गया है. 
♦️बता दें कि एक अनुमान के मुताबिक़ भारत में करीब 30 करोड़ मवेशी हैं. इनसे हर रोज करीब 30 लाख टन गोबर का उत्पादन होता है. 
♦️भारत में गोबर का इस्तेमाल ज्यादातर उपला बनाकर बतौर ईंधन ही किया जाता है. हालांकि पिछले कुछ सालों में देश में गोबर का इस्तेमाल आर्गेनिक खाद में भी शुरू हुआ है. 


03. हाल ही में राजस्थान जल जीवन मिशन के अंतर्गत हेल्थ सेंटर्स को जल कनेक्शन से जोड़ने में राज्य कौनसे पायदान पर पहुंच गया है ?
(अ) तीसरे
(ब) पहले✅
(स) दूसरे
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ राजस्थान भले ही जल जीवन मिशन में देश में पीछे है, लेकिन हेल्थ सेंटर्स को जल कनेक्शन से जोड़ने में राज्य पहले पायदान पर पहुंच गया है.
♦️राज्य में करीब 26 लाख 30 हजार घरों को नल कनेक्शन से जोड़ा गया है, जिसमें से 9 हजार 580 हेल्थ सेंटर्स को नलों के माध्यम से पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है.
♦️ संख्या के आधार पर देखें तो हैल्थ सेंटर्स को जल कनेक्शन से जोड़ने में राजस्थान पूरे देश में पहले स्थान पर है.
♦️राज्य में 86 हजार 217 स्कूलों में से 60 हजार 772 यानी करीब 68 फीसदी स्कूलों को नल के माध्यम से पेयजल मिलने लगा है. स्कूलों को जल कनेक्शन से जोड़ने की संख्या के आधार पर प्रदेश पांचवे स्थान पर है. 


04. हाल ही में राजस्थान से किसने नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का गोल्ड मेडल जीता है? 
(अ) गुल खान✅
(ब) संदीप गुर्जर
(स) करीम खान
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦अजमेर के रहने वाले  गुल खान ने नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का गोल्ड मेडल जीतकर अजमेर के साथ-साथ राजस्थान का भी नाम बनाया है।
♦उन्होंने 10 जून 2022 को नई दिल्ली में आयोजित ओपन बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। 
♦बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया था


05. हाल ही में राजस्थान में आईपीएल की तर्ज पर राजस्थान प्रीमियर लीग  किस माह में आयोजित करवाए जा सकते हैं? 
(अ) सितंबर 2022✅
(ब) दिसंबर 2022
(स) जुलाई 2022
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦  राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर राजस्थान में आईपीएल की तर्ज पर राजस्थान प्रीमियर लीग करवाने की अनुमति मांगी है।
♦आरसीए ने बीसीसीआई से सितंबर महीने में आयोजन की अनुमति मांगी है।
♦ सूत्रों के अनुसार आरसीए ने राजस्थान प्रीमियम लीग के आयोजन का पूरा ब्यौरा तैयार कर लिया है। आरपीएल को ठीक आईपीएल की तरह करवाने की तैयारी है।
♦जानकारी के अनुसार आरपीएल में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें लीग मैच करवाए जाएंगे। दो पूल बनाकर पूरे टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। वहीं आरपीएल के के सभी मैच जयपुर और जोधपुर के अंदर खेले जाएंगे। 



06.  हाल ही में राजस्थान का पहला स्नेक पार्क कोटा में कितने करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है?
(अ) 10 करोड़ रुपए✅
(ब) 50 करोड़ रुपए
(स) 20 करोड़ रुपए
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦ कोटा में घड़ियाल अभ्यारण्य, मुकंदरा टाइगर रिजर्व, बायोलॉजिकल पार्क के बाद अब स्नेक पार्क भी तैयार हो रहा है।
💠करीब 10 करोड़ की लागत से बन रहा है ये स्नेक पार्क राजस्थान का पहला ऐसा पार्क होगा जहां पर 50 से अधिक प्रजातियों के सांप देखने को मिलेंगे।
💠स्नेक पार्क में मेडिकल स्टूडेंट्स से लेकर डॉक्टर्स और वन्यजीव कर्मचारी-अधिकारी ट्रेनिंग और रिसर्च भी कर सकेंगे


07. हाल ही में राजधानी जयपुर में मोबाइल इंवेस्टीगेशन यूनिट का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया है?
(अ) अशोक गहलोत✅
(ब) कलराज मिश्र
(स) शांति धारीवाल
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️राजस्थान की  राजधानी जयपुर में 04 अप्रैल को सीएम अशोक गहलोत ने मोबाइल इंवेस्टीगेशन यूनिट का शुभारंभ किया गया है।
♦️ जयपुर पुलिस मुख्यालय पर सीएम अशोक गहलोत हरी झंड़ी दिखा कर मोबइल इंवेस्टीगेशन यूनिट की वैन को रवाना किया है।
♦️राजस्थान सरकार ने 10 करोड़ रुपए की लागत से ऐसी 71 स्पेशल वैन बनवाई हैं। मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट वैन में क्राइम सीन पर काम आने वाले तमाम उपकरण और अन्य संसाधन मौजूद रहेंगे।


08. हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारत ने किस रॉकेट का सफल परीक्षण किया गया?
(अ) पिनाका रॉकेट✅
(ब) अग्नि रॉकेट
(स) पृथ्वी रॉकेट
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️  जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारत ने पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण अप्रैल 2022 में किया गया। 60 किलोमीटर रेंज तक 24 रॉकेटो का परीक्षण किया गया।
🛑इस रॉकेट प्रणाली को DRDO की दो लैब "आयुध उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान " ने संयुक्त रूप से डिजाइन किया है।
🛑पिनाका एमके-आई एक अपग्रेटेड रॉकेट प्रणाली है, जिसका पहले भी कई बार सफल परीक्षण किया जा चुका है।


09. हाल ही में प्रत्येक सिगरेट पर लिखित चेतावनी
पेश करने वाला पहला देश कौन सा है?
(अ) कनाडा✅
(ब) रूस
(स) अमेरिका
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️  कनाडा: प्रत्येक सिगरेट पर लिखित चेतावनी
पेश करने वाला पहला देश
♦️ कनाडा दुनिया का पहला ऐसा देश बनने के लिए तैयार है, जिसने हर सिगरेट पर एक मुद्रित चेतावनी पेश की है।
♦️तंबाकू उत्पादों की पैकेजिंग पर ग्राफिक फोटो चेतावनियों को शामिल करके देश के ट्रेंडसेटर बनने के दो दशक बाद यह कदम उठाया गया है ।
♦️ कनाडा की राजधानी ओटावा• कनाडा के प्रधान मंत्री
जस्टिन ट्रूडो



10. हाल ही में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस कब मनाया गया है? 
(अ) 13 जून
(ब)  14 जून
(स)  15 जून✅
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस हर साल 15 जून को मनाया जाता है ।
♦️यह दिवस जून 2006 में अस्तित्व में आया था।
♦️संयुक्त राष्ट्र द्वारा बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार को "एक एकल, या दोहराए गए कार्य, या उचित कार्रवाई की कमी के रूप में परिभाषित किया गया है, जो किसी भी रिश्ते के भीतर होता है जहां विश्वास की उम्मीद होती है जो एक वृद्ध व्यक्ति को नुकसान या परेशानी का कारण बनती है।"





Today Quiz For You...👉
Answer in to the comment Box👇
 Q.   हाल ही में हैल्थ अकाउंट्स को संस्थागत करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बन गया है? 
(अ) राजस्थान
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) मध्य प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं

15 जून 2022 राजस्थान करंट अफेयर्स



01. राजस्थान योग प्रतिष्ठान'' की ओर से महर्षि पतंजलि सम्मान'' समारोह का आयोजन कब किया जायेगा ? 
(अ) 21 जून ✅
(ब) 21 जुलाई
(स) 31 अक्टूबर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦ राजस्थान योग प्रतिष्ठान'' की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरोजनी मार्ग स्थित योग निलयम में 21 जून को ''महर्षि पतंजलि सम्मान'' समारोह का आयोजन किया जायेगा 
♦राजस्थान योग प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रामलक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि पिछली बार कोरोना के कारण वृहद स्तर पर यह आयोजन नहीं हुआ था।
♦ लेकिन इस बार योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे योग गुरुओं को ''महर्षि पतंजलि सम्मान'' से सम्मानित किया जायेगा


02. हाल ही में किस जिले में स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रदेश का पहला डिजिटल स्कूल बन गया है?
(अ) जयपुर✅
(ब) बीकानेर
(स) अजमेर
(द) इनमें से कोई नही


Important Facts:-
♦️ जयपुर के मानसरोवर स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रदेश का पहला डिजिटल स्कूल बन गया है। इस स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है।
♦️ऐसे में अब अभिभावकों को अपने बच्चों के एडमिशन के लिए स्कूल आने की जरूरत नहीं होगी वह अपने घर बैठे ही मोबाइल या कम्प्यूटर पर आवेदन प्रोसेस को पूरा कर सकेंगे।
♦️स्कूल में प्रवेश की संबंधित पूरी प्रकिया ऑनलाइन थी। उन्होंने बताया कि आवेदकों ने क्यू आर कोड और स्कूल वेबसाइट पर जाकर एडमिशन के लिए आवेदन किया और स्कूल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की
♦️मानसरोवर के इस स्कूल के लिए मोबाइल एप भी बनी हुई है जिसको विद्यार्थी दर्पण की तरफ से उपलब्ध कराया गया है।


03. हाल ही में राजस्थान आउट ऑफ द टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोर्ट्स मेडल विनर्स रूल्स, 2017 में संशोधन को मंजूरी किसने प्रदान की है?
(अ) कलराज मिश्र
(ब) अशोक गहलोत✅
(स) शांति धारीवाल
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकीय कर्मचारियों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए ऑन ड्यूटी भेजे जाने के प्रशासनिक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 
♦️राजस्थान आउट ऑफ द टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोर्ट्स मेडल विनर्स रूल्स, 2017 में इस संशोधन के बाद राजकीय कर्मचारी ऑन ड्यूटी खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।

04. हाल ही में हैल्थ अकाउंट्स को संस्थागत करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बन गया है? 
(अ) राजस्थान✅
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) मध्य प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति करते हुए राजस्थान, भारत में हेल्थ अकाउंट (Health Account) को संस्थागत बनाने वाला पहला राज्य बन गया है। 
♦यह कदम न केवल राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च की जा रही राशि की बेहतर और अधिक संतुलित समझ रखने में मदद करेगा, बल्कि इसके प्रभावों को भी बेहतर समझेगा।
♦इन हेल्थ अकाउंट के डेटा से प्राप्त डेटा का उपयोग भविष्य में बेहतर नीति निर्धारण के लिए किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, WHO हेल्थ अकाउंट बनाने के लिए तकनीकी और वित्तीय मदद मुहैया कराएगा।
♦ इसी उद्देश्य से डब्ल्यूएचओ ने पिछले सप्ताह सचिवालय में ओरिएंटेशन सेशन भी आयोजित किया था।
♦राज्य हेल्थ अकाउंट के माध्यम से स्वास्थ्य व्यय की नियमित निगरानी और ट्रैकिंग की जा सकती है, और वे साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण में एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कार्य कर सकते हैं।

05. राजस्थान में कामधेनु डेयरी योजना के अंतर्गत कितने प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी ?
(अ) 30 प्रतिशत✅
(ब) 10 प्रतिशत
(स) 20 प्रतिशत
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ राजस्थान  में कामधेनु डेयरी योजना के राज्य सरकार सब्सिडी भी प्रदान करेगी और राज्यवासियों के लिए उच्च दर्जे का दूध भी मिलेगा। इस योजना के लिए सरकार ने लोगों से आवेदन भी मांगे हैं।
♦️इस योजना के जरिए पशुपालन को बढ़ावा और रोजगार मुहैया करवाना मकसद है।इस योजना के लिए कोई भी किसान आवेदन कर सकता है। जिसके लिए सरकार किसान या मानक व्यक्ति को 85% का लोन देगी। यही नहीं राज्य सरकार लोन के रूप में ली गयी धनराशि को वक्त पर लौटाने पर ब्याज पर 30 फीसदी सब्सिडी भी प्रदान करेगी।
♦️इसके लिए वो आवेदन कर सकता है जिन्हें पशुपालन से रिलेटड अच्छी जानकारी हो और जिसके पास इसके लिए तीन साल का अनुभव भी हो और इसके लिए कुल लागत 36 लाख 68 हजार रुपए की आएगी। 
♦️यही नहीं उसके पास 1 एकड़ जमीन होना जरूरी है और उसके पास पशुओं के चारा का पूरा इंतजाम होना चाहिए





06. हाल ही में राजस्थान में किसे वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित आईबीसी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? 
(अ) राजस्थान आवासन मण्डल✅
(ब) राजस्थान वित्त निगम
(स) राजसीको
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦  राजस्थान आवासन मण्डल को इण्डियन बिल्डिंग कांग्रेस की ओर से वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित आईबीसी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
♦मण्डल को यह अवार्ड केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने 28 अप्रैल को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इण्डियन बिल्डिंग कांग्रेस के 25वें वार्षिक सम्मेलन में प्रदान किया।
♦इसी समारोह में मण्डल के मुख्य अभियन्ता के.सी. मीना को भी उनकी विशिष्ट सेवाओं, प्रतिबद्धता तथा समर्पण के लिये आईबीसी प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित किया।
♦इण्डियन बिल्डिंग कांग्रेस ने बोर्ड को यह अवार्ड एक्सीलेंस इन बिल्ट एनवायरमेंट-2021 श्रेणी में मण्डल के उच्च आय वर्ग के आवासीय प्रोजेक्ट 'कन्सट्रक्शन ऑफ एचआईजी 104 फ्लैट्स के लिये प्रदान किया है।

07.  राजस्थान सरकार द्वारा पहली बार राजस्थान स्टेट सर्विस डिलीवरी वॉर रूम का गठन किया गया है, इस वॉर रूम का CEO किसे बनाया गया है? 
(अ) गौरव गोयल✅
(ब) कुलदीप रांका
(स) निरंजन आर्य
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦ राजस्थान  में अक्सर देखा जाता है कि सरकार की तरफ से योजनाएं तो शुरू कर दी जाती हैं, लेकिन इसका ठीक से पालन नहीं हो पाता है. जनता भी इसकी लगातार शिकायत और प्रदर्शन करती है. 
♦ऐसे में अब राज्य सरकार ने पब्लिक से जुड़ी योजनाओं और बजट घोषणाओं पर निगरानी रखने के लिए पहली बार राजस्थान स्टेट सर्विस डिलीवरी वॉर रूम का गठन किया है. 
♦मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सचिव गौरव गोयल इस वॉर रूम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाए गए हैं. साथ ही तीन आरएएस अधिकारियों को इसमें निदेशक के रूप में लगाया गया है. 


08. हाल ही में राजस्थान में बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की दूसरी बैठक का आयोजन कब किया गया है ?
(अ) 24 अप्रैल 2022✅
(ब) 24 मई 2022
(स) 9 जून 2022
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️मुख्यमंत्री निवास पर 24 अप्रैल 2022 को बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की दूसरी बैठक जयपुर में आयोजित की गई
♦️राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 71,486 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिससे प्रदेश में 26 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा.
♦️बैठक में अनुमोदित प्रस्तावों में प्रमुख रूप से ऑटो उद्योग, एग्रो प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, फार्मा, सोलर एनर्जी, ग्लास एंड सेरेमिक इंजीनियरिंग और सीमेंट क्षेत्रों से संबंधित प्रस्ताव शामिल है






09. हाल ही में केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को मंजूरी दे दी है
(अ) सशस्त्र योजना
(ब) सुरक्षा योजना
(स) अग्निपथ योजना✅
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को मंजूरी दे दी है।
♦️भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून 2022 के दिन भारत की तीनों सेनाओं के लिए 'अग्निपथ योजना' शुरू की है,
♦️  इस योजना के तहत चयनित युवाओं को अग्निवीर के रूपमें जाना जाएगा।
♦️उन्हें तीन सेवाओं में लागू जोखिम और कठिनाई भत्ते के साथ एक आकर्षक मासिक पैकेज मिलेगा।
♦️चार साल की वचनबद्धता की अवधि पूरी होने पर उन्हें
एकमुश्त सेवा निधि पैकेज का भुगतान भी किया जाएगा।
♦️सरकार ने तय किया है कि हर साल 45 हज़ार युवाओं को तीनों सेनाओं में भर्ती करने के बाद उन्हें हर महीने 30-40 हज़ार रुपए की तनख्वाह दी जाएगी सरकार सिर्फ 17.5 साल से लेकर 21 साल की उम्र वाले जवानों की भर्ती करेगी और उन्हें सैलरी भी देगी। 




10. हाल ही में विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया गया है? 
(अ) 13 जून
(ब)  14 जून✅
(स)  12 जून
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है।
♦️यह सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के
बारे में जागरूकता बढ़ाने और रक्तदाताओं को उनके जीवन रक्षक महान कार्य के लिए धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है।
♦️2022 के लिए थीम है 'रक्तदान एकजुटता का कार्य है।
प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं।'
♦️यह दिन 1901 में ABO रक्त समूह प्रणाली की खोज करने वाले कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन का प्रतीक है।





Today Quiz For You...👉
Answer in to the comment Box👇
 Q.   हाल ही में राजस्थान में किस योजना के तहत प्राइवेट टीचर सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ा सकेंगे? 
(अ) विद्या संबल योजना
(ब) शिक्षक सम्मान योजना
(स) सर्व शिक्षा योजना
(द) इनमें से कोई नहीं

Monday, June 13, 2022

14 जून 2022 राजस्थान करंट अफेयर्स


01. हाल ही में राजस्थान में किस योजना के तहत प्राइवेट टीचर सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ा सकेंगे? 
(अ) विद्या संबल योजना✅
(ब) शिक्षक सम्मान योजना
(स) सर्व शिक्षा योजना
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦ राजस्थान के शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है. शिक्षा विभाग ने राज्य में विद्या संबल योजना शुरू कर दी है. इस योजना के तहत प्राइवेट टीचर सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ा सकेंगे.
♦इन प्राइवेट टीचर को महात्मा गांधी स्कूल्स में गेस्ट फेकल्टी के रूप में पढ़ाने का मौका दिया जाएगा. सरकार उन्हें प्रति घंटे के हिसाब से 300 से 400 रुपये देगी. ♦प्राइवेट टीचर को मौका देने से पहले सरकार ने कई लोगों के इंटरव्यू लिए. लेकिन, उसे कोई योग्य टीचर नहीं मिले. 
♦इसलिए इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया. माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने  इसके आदेश भी जारी कर दिए.


02. राजस्थानी भाषा में लिखित तथा केन्द्रीय साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा प्रकाशित राजस्थानी पुस्तक ‘कुवौ’ का विमोचन किसने किया?
(अ) कलराज मिश्र
(ब) अशोक गहलोत✅
(स) शांति धारीवाल
(द) इनमें से कोई नही


Important Facts:-
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 12 जून को मुख्यमंत्री निवास पर  राजस्थानी भाषा में लिखित तथा केन्द्रीय साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा प्रकाशित राजस्थानी पुस्तक ‘कुवौ’ का विमोचन किया। 
♦️यह पुस्तक जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के राजस्थानी विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी बोराणा द्वारा
लिखी गई है


03. हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई स्वामित्व योजना प्रदेश के कितने जिलों में लागू की जाएगी?
(अ) 33✅
(ब) 09
(स) 12
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि से जुड़े विवादों के निस्तारण करने तथा आमजन को भूमि का मालिकाना हक देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई स्वामित्व योजना प्रदेश के चुंनिदा जिलों के बाद अब पूरे राज्य में लागू होगी
♦️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत 24 अप्रेल 2020 को स्वामित्व योजना की शुरूआत की थी। 
♦️प्रारंभ तौर पर यह योजना चुनिंदा राज्यों के चुनिंदा जिलों के लिए लागू की गई थी। प्रथम चरण में यह राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और दौसा जिलों में लागू हुई। 
♦️योजना के तहत भारतीय सर्वेक्षण विभाग की ओर से गांवों की आबादी क्षेत्रों का डिजिटल मानचित्र तैयार कर संबंधित ग्राम पंचायतों को सुपुर्द किया जाता है। 
♦️सर्वेक्षण और मानचित्रण का काम पूरा होने पर ग्राम पंचायत संबंधित राज्य के प्रावधानानुसार संबंधित व्यक्ति को पट्टा जारी करती है।


04. राजस्थान सरकार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड  राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की कितने हजार वर्ग मीटर से अधिक की भूमि पर भूमि कर में छूट दी है?
(अ) 2 हजार वर्ग मीटर
(ब) 10 हजार वर्ग मीटर✅
(स) 05 हजार वर्ग मीटर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2030 तक के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की 10 हजार वर्ग मीटर से अधिक की भूमि पर भूमि कर में छूट दी है।
♦️इस सम्बध में वित्त (कर) विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार यह छूट इस शर्त पर रहेगी कि छूट की राशि को कंपनी की शेयर पूंजी में राज्य सरकार द्वारा किये गये अंशदान से समायोजित किया जा सके।

05. हाल ही में वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में मिड-डे मील योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा कितने करोड़ पर के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है? 
(अ) 245.66करोड़ रुपये
(ब) 476.44 करोड़ रुपये✅
(स) 190.50 करोड़ रुपये
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में मिड-डे मील योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को सप्ताह में दो दिन डिब्बे का गर्म दूध उपलब्ध कराने के लिए 476.44 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्त का प्रावधान किया था.
♦ उसे पिछले दिनों सीएम गहलोत ने वित्तीय मंजूरी दे दी है.
♦जानकारी के अनुसार राजकीय विद्यालयों में मिड-डे मील की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसी वित्तीय वर्ष में आगामी एक जुलाई से सप्ताह में दो दिन पाउडर मिल्क का उपयोग करते हुए मीठा गर्म दूध उपलब्ध कराया जाएगा. 
♦राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन से विद्यालय स्तर पर दूध पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.
♦पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार ने स्कूली बच्चों को दूध पिलाने के लिए 'अन्नपूर्णा दूध योजना' शुरू की थी. 



06. हाल ही में राजस्थान इथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी 2021" में संशोधन का निर्णय किसने  लिया है?  
(अ) कलराज मिश्र
(ब) अशोक गहलोत✅
(स) शांति धारीवाल
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦  राजस्थान में डिस्टलरीज, ब्रेवरीज तथा बॉटलिंग प्लांट स्थापित करने के लिए पूर्व में निर्धारित प्राथमिकताओं और राज्य की "राजस्थान इथेनॉल प्रोडक्शन,प्रमोशन पॉलिसी 2021" में संशोधन का निर्णय  लिया गया है
♦हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया
♦• इस  से राज्य में सतही व परिशोधित जल का उपयोग कर इथेनॉल व डिस्टलरीज, ब्रेवरीज एवं बॉटलिंग प्लांट नियमानुसार स्थापित हो सकेंगे
♦राजस्थान इथेनाॅल प्रोडक्शन प्रमोशन पाॅलिसी-2021 को दिसंबर 2021 में मंजूरी मिल गई। इससे प्रदेश में इथेनॉल उत्पादन इकाईयों को बढ़ावा मिलेगा। 

07.  हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को औद्योगिक दर्जा दिया गया है? 
(अ) राजस्थान✅
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) मध्य प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦ राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा 2022-23 के क्रम में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को औद्योगिक दर्जा दिया है। ♦इस क्षेत्र की इकाइयों से औद्योगिक मानकों के अनुसार दर वसूल की जायेगी।
♦राज उद्योग प्रोत्साहन योजना, राज के तहत लाभान्वित इकाइयाँ। पर्यटन विकास निगम के होटल तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी राज्य संग्रहालय पात्र होंगे। 


08. हाल ही में 10 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) राजस्थान✅
(स) मध्य प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ . केन्द्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान 10 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 
♦️राजस्थान सोलर के साथ नवीकरणीय
ऊर्जा क्षेत्र में भी देश का पहला राजय बन चुका है।
♦️राजस्थान में कुल 32.5 GW स्थापित बिजली क्षमता है।
♦️अक्षय ऊर्जा स्थापित बिजली क्षमता का 55% योगदान देती है। जबकि तापीय ऊर्जा का योगदान 43% है, और परमाणु ऊर्जा शेष 2% का योगदान करती है।
♦️राजस्थान की सौर ऊर्जा नीति 2019, जिसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2024-25 तक 30 गीगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य हासिल करना है



09. हाल ही में किसे भारत-ब्रिटेन संस्कृति मंच के एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है?
(अ) ए.आर रहमान ✅
(ब) सचिन तेंरहमान
(स) अरिजीत सिंह
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ ए.आर. रहमान को भारत-ब्रिटेन संस्कृति मंच
के एंबेसडर के रूप में किया नियुक्त
♦️ए.आर. रहमान को भारत-यूके संस्कृति मंच, द सीजन
ऑफ कल्चर का एंबेसडर नियुक्त किया गया है, जो भारत
की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
♦️इसे आधिकारिक तौर पर 7 जून 2022 को भारत में ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त जान थॉमसन द्वारा लॉन्च किया गया था।
♦️द सीजन ऑफ कल्चर का उद्देश्य कला, अंग्रेजी और शिक्षा के क्षेत्रों में भारत-यूके सहयोग को मजबूत करना है।




10. हाल ही में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत दो साल के कार्यकाल के लिए
लोकपाल किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) अमित मौर्य
(ब)  एन. जे. ओझा✅
(स)  सुधांशु पंत
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️एन जे ओझा (N J Ojha) को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत दो साल के लिए लोकपाल नियुक्त किया गया है। 
ओझा के पास मनरेगा कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने, उन पर विचार करने, शिकायत प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर पुरस्कार देने की शक्ति है।
♦️राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 या नरेगा, जिसे बाद में 2009 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम या मनरेगा के रूप में बदल दिया गया, 
♦️ इस कानून के तहत सभी बेरोजगार लोगों को 100 दिन की रोजगार एवं काम की मजदूरी दी जाती है।





Today Quiz For You...👉
Answer in to the comment Box👇
 Q.   हाल ही में राजसमंद जिले के पहले आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किसके द्वारा किया गया?
(अ) अशोक गहलोत
(ब) सचिन पायलट
(स) कलराज मिश्र
(द) इनमें से कोई नहीं

18 September Rajasthan Current Affairs 2024|18 सितम्बर 2024 राजस्थान करंट अफेयर्स| GK Search Engine

  01. राजस्थान में 25 हजार मेगावाट अक्षय ऊर्जा विद्युत परियोजनाओं के लिए राजस्थान विद्युत वितरण निगम (RVVNL) ने किसके साथ एमओयू किया है? (A)...