Translate

Monday, June 13, 2022

13 जून 2022 राजस्थान करंट अफेयर्स


01. हाल ही में फ्रांस में आयोजित किए जा रहे विश्व निशानेबाजी पैरा खेल विश्व कप में राजस्थान से किसने दूसरा गोल्ड मेडल जीता है? 
(अ) अवनी लेखरा✅
(ब) अपूर्वी चंदेला
(स) मानवी शर्मा
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦ राजस्थान से संबंधित भारतीय शूटर अवनी लेखरा ने 11 जून को फ्रांस के चेटियारो में हो रहे पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता। 
♦अवनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की SH1 कैटेगरी में यह मेडल जीता। 
♦अवनि लेखरा ने फाइनल मैच में 458.3 अंक हासिल कर इस टूर्नामेंट का दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
♦इससे पहले तोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 250.6 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड अपने नाम किया था।
♦ अवनी ने पिछले साल अगस्त में तोक्यो पैरालंपिक में एसएच1 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता



02. हाल ही में राजसमंद जिले के पहले आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किसके द्वारा किया गया?
(अ) अशोक गहलोत✅
(ब) सचिन पायलट
(स) कलराज मिश्र
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️सीएम अशोक गहलोत ने 12 जून को राजसमंद में खमनोर ग्राम पंचायत फतेहपुर के राजस्व गांव बिल्ली की भागल में जिले के पहले आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किया
♦️राज्य सरकार ने मेडिटूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राजसमंद जिले का पहला योग और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
♦️इस वेलनेस सेंटर पर आयुर्वेदिक औषधियों, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से शारीरिक पीड़ा और व्याधियों को दूर किया जाएगा


03. राजस्थान सरकार किस जिले में राजीव गांधी सेंटर आफ एडवांस टेक्नोलॉजी को सोसायटी के रूप में विकसित करेगी?
(अ) जयपुर✅
(ब) जोधपुर
(स) बीकानेर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ राजस्थान सरकार जयपुर में राजीव गांधी सेंटर आफ एडवांस टेक्नोलॉजी को सोसायटी के रूप में विकसित करेगी । 
♦️यह सेंटर प्रदेश के युवाओं के लिए फिनिशिंग स्कूल के रूप में काम करेगा। युवाओं को नवीनतम आईटी टेक्नोलॉजी के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम करवाएगा । 
♦️संस्थान में आईटी क्षेत्र की प्रमुख निजी कंपनियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
♦️इससे प्रदेश में युवाओं को नवीनतम आईटी टेक्नोलॉजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स एवं वर्चुअल रियलिटी में सर्टिफिकेट कोर्सेज करने व मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च के अवसर मिलेंगे


04. हाल ही में राजस्थान के किस व्यक्ति को ग्लोबल बिजनेस अवार्ड से नवाजा गया है? 
(अ) संदीप चौधरी ✅
(ब) विनय अग्रवाल
(स) अनिल चौधरी
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦समाजसेवी एवं उद्योगपति संदीप चौधरी को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर दिल्ली में ग्लोबल मेन्यूफेक्चरिंग एंड ट्रेडर्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल बिजनेस अवार्ड से नवाजा गया। 
♦यह पुरस्कार इन्हें समाज में पर्यावरण से होने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।



05. राजस्थान में किस जिले के मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के नाम पर करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया?
(अ) भरतपुर✅
(ब) उदयपुर
(स) बीकानेर
(द) इनमें से कोई नही


Important Facts:-
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में 11 जून को हुई बैठक में भरतपुर मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के नाम पर करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। 
♦️ अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। 
♦️ दरअसल पहाड़िया राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री थे. 15 जनवरी 1932 को जन्मे पहाड़िया 6 जून 1980 से जुलाई 1981 तक 11 महीने राजस्थान के सीएम रहे थे.


06. हाल ही में राजस्थान राज्य कर्मचारी सामान्य प्रावधायी निधि जीपीएफ नियम, 2021' में संशोधन करने का निर्णय किसने लिया है?  
(अ) कलराज मिश्र
(ब) अशोक गहलोत✅
(स) शांति धारीवाल
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦राजस्थान राज्य कर्मचारी सामान्य प्रावधायी निधि जीपीएफ नियम, 2021' में संशोधन करने का निर्णय किया।
♦ इस प्रस्ताव की क्रियान्वयन के क्रम में एक जनवरी 2004 एवं उसके पश्चात नियुक्त राज्य कर्मचारियों पर राजस्थान राज्य कर्मचारी सामान्य प्रावधायी निधि नियम, 2021 के प्रावधान लागू होंगे। 
♦इससे ये कार्मिक निर्धारित जीपीएफ अभिदान की कटौती करते हुए जीपीएफ के प्रावधानों के अंतर्गत एक जनवरी 2004 से पहले नियुक्त कर्मचारियों के समान ही जीपीएफ के दायरे में आ जाएंगे।


07. हाल ही में राजस्थान के किस जिले के बांधा ग्राम में 1000 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना की जाएगी?
(अ) जैसलमेर✅
(ब) जोधपुर
(स) बीकानेर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ जैसलमेर में 1000 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए मैसर्स अडानी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग फॉर लिमिटेड कंपनी को जमीन अलॉटमेंट का फैसला किया गया है. 
♦️सरकार बांधा गांव में 9479.15 बीघा सरकारी जमीन कीमत पर अलॉट करेगी जो राजस्थान लैंड-रेवेन्यु रूल्स-2007 के तहत होगा. 
♦️बता दें कि सरकार ने सोलर एनर्जी पॉलिसी 2019 के तहत साल 2024-25 तक 30 हजार मेगावाट प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा है. 
♦️वहीं फिलहाल 13000 मेगावाट से ज्यादा सोलर उत्पादन के साथ राजस्थान देश में शीर्ष पर है.



08. हाल ही में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष पद पर किसका चयन किया गया है? 
(अ) सुधांश पंत ✅
(ब) राजेश्वर सिंह
(स) राजीव कुमार
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष पद पर चयन पहली बार सलेक्शन कमेटी के जरिये सुधांश पंत का हुआ चयन,
♦दरअसल SC और NGT के दिशा-निर्देश अनुसार हुआ चयन, SC ने इस पद के लिए और मंडल सचिव पद के लिए क्राइटेरिया किया था तय, उसमें सीनियर स्तर पर प्रशासनिक अनुभव सहित थे कई मापदंड, 
♦उसके आधार पर CS ऊषा शर्मा की अध्यक्षता में हुई थी चयन समिति की बैठक, बैठक में सिफारिश के आधार पर हुआ चयन
♦पहली बार बाकायदा सलेक्शन एंड सर्च कमेटी के जरिये चयन से हुई नियुक्ति, 



09. हाल ही में किसे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के एशिया एवं प्रशांत विभाग के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है??
(अ) चांगयांग री
(ब) रघुराम राजन
(स) कृष्णा श्रीनिवासन✅
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जार्जीवा ने हाल ही में भारतीय अर्थशास्त्री कृष्णा श्रीनिवासन को एशिया और प्रशांत विभाग (एपीडी) का नया निदेशक नियुक्त किया है. 
♦️वह 22 जून को अपना पदभार संभालेंगे. 
♦️आइएमएफ की घोषणा के अनुसार, श्रीनिवासन चांगयांग री का स्थान लेंगे.
♦️ उन्होंने साल 1994 में आर्थिक कार्यक्रम के जरिये अपना करियर शुरू किया था.




10. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन
द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत 2021 में प्रत्यक्ष
विदेशी निवेश (FDI) में कौनसे स्थान पर रहा?
(अ) 14वें
(ब) 9वें
(स) 7वें✅
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2021 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के शीर्ष प्राप्तकर्ताओं में एक स्थान की
छलांग लगाकर 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
♦भारत ( 45 अरब डॉलर) सातवें स्थान पर रहा।
♦अमेरिका (367 अरब डॉलर) FDI का शीर्ष प्राप्तकर्ता
बन गया, 
♦जबकि चीन (181 अरब डॉलर) और हांगकांग (141 अरब डॉलर) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान बरकरार रखा, 



Today Quiz For You...👉
Answer in to the comment Box👇
 Q. हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा राजस्थान के कितने स्कूलों को 'ईट-राइट-स्कूल' का दर्जा दिया है? 
(अ) 37
(ब) 17
(स) 54
(द) इनमें से कोई नही

Sunday, June 12, 2022

12 जून 2022 राजस्थान करंट अफेयर्स


01. हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा राजस्थान के कितने स्कूलों को 'ईट-राइट-स्कूल' का दर्जा दिया है? 
(अ) 37✅
(ब) 17
(स) 54
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने आज राजस्थान के 37 स्कूलों को 'ईट-राइट-स्कूल' का दर्जा दिया।
♦यह पहला मौका है जब इतने स्कूलों को एक साथ यह सर्टिफिकेट मिला है। इस प्रमाणन को प्राप्त करने का अर्थ है कि इन स्कूलों को FSSAI मानकों के अनुसार स्वस्थ भोजन प्राप्त होता है।
♦FSSAI की टीम ने इन स्कूलों का दौरा किया, तो उन्होंने उच्च गुणवत्ता, स्वस्थ और पौष्टिक भोजन के सभी मानदंडों को पूरा किया, तब इन स्कूलों को प्रमाण पत्र दिया गया।



02. हाल ही में किस राज्य के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी योजना के तहत निजी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी?
(अ) राजस्थान✅
(ब) हरियाणा
(स) उतरप्रदेश
(द) इनमें से कोई नही


Important Facts:-
♦️राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अब निजी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 
♦️शिक्षा विभाग ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए गेस्ट फैकल्टी योजना शुरू की है।
♦️जिसके तहत प्रदेश भर के 700 से ज्यादा स्कूलों में निजी शिक्षकों को गेस्ट फैकल्टी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। जिन्हें 21,000 रुपये प्रति माह तक का भुगतान किया जाएगा।
♦️ शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को गेस्ट फैकल्टी के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया है. ऐसे में स्कूल स्तर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर शिक्षकों को पदस्थापन 2022 शैक्षणिक सत्र में ही दिया जाएगा।
♦️माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश, इंटरव्यू बाद भी योग्य टीचर्स नहीं मिलने पर गेस्ट फेकल्टी टीचर लगाने की स्वीकृति...


03. हाल ही में एक्सिस एनर्जी एंड ब्रुकफील्ड रिन्यूवेबल्स ने राजस्थान के किस जिले में 445 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की है?  
(अ) जोधपुर✅
(ब) उदयपुर
(स) बीकानेर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी एक्सिस एनर्जी वेंचर्स इंडिया ने 11 जून को कहा कि उसने राजस्थान में ब्रुकफील्ड रिन्यूवेबल्स के साथ साझेदारी में 445 मेगावॉट का सौर संयंत्र शुरू किया हैं।
♦एबीसी रिन्यूवेबल्स मंच के तहत एक्सिस एनर्जी एंड ब्रुकफील्ड रिन्यूवेबल्स ने राजस्थान के जोधपुर में छह महीने के रिकॉर्ड वक्त में 445 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की है।’
♦एक्सिस एनर्जी वेंचर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि यह परियोजना ब्रुकफील्ड रिन्यूवेबल्स के साथ उसके संयुक्त उद्यम मंच 'एबीसी रिन्यूवेबल्स' का हिस्सा है 
♦इसके तहत भारत में पांच गीगावॉट क्षमता के बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो की स्थापना की जानी है।


04. हाल ही में हुए राजस्थान से राज्यसभा सीटों के चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती है?
(अ) 3✅
(ब) 2
(स) 5
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️राजस्थान की राज्यसभा सीटों के नतीजों का ऐलान हो गया है। यहां 3 सीटें कांग्रेस की झोली में गईं। इनमें रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक जीत गए। 
♦️वहीं, बीजेपी को सिर्फ एक ही सीट पर जीत मिली। पार्टी के घनश्याम तिवारी को जीत मिली। हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा।
♦️राज्यसभा की कुल 57 सीटें (15 राज्यों की) खाली हुई थी. इनमें से 41 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए. अब बची हुई 16 सीटों पर 10 जून 2022 को वोटिंग हुई है. इसमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल हैं.
♦️राज्यसभा के 10 सदस्य राजस्थान राज्य विधानमंडल के सदस्यों द्वारा राज्यसभा के लिए चुने जाते हैं। 25 लोकसभा सदस्य राजस्थान से संसद में चुने जाते हैं।



05. हाल ही में राजस्थान में जारी घर-घर औषधि योजना के दिशा-निर्देश के अनुसार चालू वित्त वर्ष में प्रत्येक परिवार को अधिकतम कितने पौधे दिए जाएंगे? 
(अ) 08 ✅
(ब) 10
(स) 15
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦राजस्थान में प्रमुख सचिव शिखर अग्रवाल द्वारा जारी घर-घर औषधि योजना के दिशा-निर्देश के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में प्रत्येक परिवार को दिए जाएंगे अधिकतम 8 पौधे, 
♦पीसीसीएफ हॉफ डॉ. डीएन पाण्डेय को भेजी गाइडलाइन, वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के कुल 25 प्रतिशत पौधे,
♦गिलोय, तुलसी, कालमेघ एवं अश्वगंधा मिलाकर तैयार किए जाएंगे, 
♦किसी भी परिवार को 4 प्रकार के 2-2 पौधे लेने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा, परिवार को पौधे मांग की गई प्रजाति के अनुरूप उपलब्ध करवाए जाएंगे



06. राजस्थान में दिव्यांग युवाओं को दी जा रही 2 हजार स्कूटी की संख्या को मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत कितने किये जाने की घोषणा की गई?
(अ) 3 हजार 
(ब) 5 हजार ✅
(स) 7 हजार 
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️कॉलेज जाने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं तथा रोजगार हेतु अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए दिव्यांग युवाओं को इस वर्ष दी जा रही 2 हजार स्कूटी की संख्या को आगामी वर्ष में बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत 5 हजार किये जाने की घोषणा की गई है। 
♦️साथ ही, 'काली बाई भील' एवं 'देवनारायण' योजना के अंतर्गत मेधावी छात्राओं को प्रतिवर्ष दी जाने वाली स्कूटी की संख्या 13 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने
की घोषणा की गई थी। 
♦️इन पर लगभग 170 करोड़ रुपये व्यय किया जायेगा।



07.राजस्थान में कार्यरत किस कंपनी को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया?
(अ) हिंदुस्तान जिंक✅
(ब) वेदांत
(स) हिंदुस्तान पैट्रोलियम
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ राजस्थान में कार्यरत हिंदुस्तान जिंक को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया
♦️हिंदुस्तान जिंक, भारत की एकमात्र और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता-सीसा-चांदी उत्पादक कंपनी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने 'इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान' पुरस्कार से सम्मानित किया
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया


08. हाल ही में राजस्थान में आयोजित किए जा रहे 62वें केंद्रीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया
(अ) डॉ. कृष्णा पूनिया✅
(ब) अशोक गहलोत
(स) कलराज मिश्र
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦ राजस्थान में 62वां केंद्रीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पूनिया द्वारा किया गया है
♦ राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर द्वारा विभिन्न खेलों का 62वां केंद्रीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर 19 मई से 8 जून 2022 तक माउंट आबू में एवं 21 मई से 10 जून तक सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में होगा।
♦ माउंट आबू में हैंडबॉल, कबड्‌डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, तीरंदाजी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। 
♦SMS स्टेडियम जयपुर में खो-खो, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, तैराकी, भारोत्तोलन, बास्केटबॉल, साइक्लिंग और फुटबॉल खेल का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।



09. हाल ही में केंद्र सरकार ने विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च किया?
(अ) राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल✅
(ब) भारत सम्मान पोर्टल
(स) इंडियन अवार्ड पोर्टल
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च किया।
♦️यह साझा पोर्टल सरकार द्वारा सभी पुरस्कारों को एक
डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत एक साथ लाने के लिए विकसित किया गया।
♦️वर्तमान में पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें 15 सितंबर 2022 तक खुली हैं।


10. हाल ही में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब मनाया गया है?
(अ) 05 जून
(ब) 10 जून
(स) 12 जून✅
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦विश्व बाल श्रम निषेध दिवस हर साल 12 जून को मनाया जाता है।
♦इसका उद्देश्य बाल श्रम की वैश्विक सीमा और इसे खत्म करने के लिए आवश्यक कार्रवाई और प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना है।
♦यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2002 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
(ILO) द्वारा शुरू किया गया था।
♦ 2022 का विषय "बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण" है |


Today Quiz For You...👉
Answer in to the comment Box👇
 Q. राजस्थान में किस शिक्षण संस्थान तथा आंतरिक सुरक्षा अकादमी के मध्य एमओयू 25 मई, 2022 को किया गया?
(अ) सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, जोधपुर
(ब) महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय
(स) राजस्थान यूनिवर्सिटी
(द) इनमें से कोई नहीनहीllll

18 September Rajasthan Current Affairs 2024|18 सितम्बर 2024 राजस्थान करंट अफेयर्स| GK Search Engine

  01. राजस्थान में 25 हजार मेगावाट अक्षय ऊर्जा विद्युत परियोजनाओं के लिए राजस्थान विद्युत वितरण निगम (RVVNL) ने किसके साथ एमओयू किया है? (A)...